Breaking News
Home » राजस्थान » शराब के नशे में पिया बर्तन धोने का लिक्विड, 4 की मौत

शराब के नशे में पिया बर्तन धोने का लिक्विड, 4 की मौत

शराब के नशे में पिया बर्तन धोने का लिक्विड, 4 की मौत

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले के आलोली गांव में एक शादी समारोह के बाद ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बर्तन साफ करने का काम करके घर लौटे चार श्रमिकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन सभी ने अनजाने में बर्तन धोने वाले रासायनिक तरल को शराब समझकर पी लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।