Breaking News
Home » नई दिल्ली » New Delhi: वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले युवती ने OYO होटल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मच गया हड़कंप

New Delhi: वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले युवती ने OYO होटल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मच गया हड़कंप

New Delhi: वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले युवती ने OYO होटल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मचा गया हड़कंप

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में स्थित एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 20 वर्षीय युवती ने चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कमरे में बहस के बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, युवती सुंदर नगरी की रहने वाली है और वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी 22 वर्षीय युवक के साथ होटल में ठहरी हुई थी। दोनों ने होटल में कमरा लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमरे के भीतर किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में युवती ने अचानक खिड़की की ओर रुख किया और देखते ही देखते चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है।

New Delhi: नीचे रखे बक्सों ने टाली बड़ी अनहोनी

चश्मदीदों के अनुसार, होटल के नीचे फुटपाथ पर पुराने बक्सों और अन्य सामान का ढेर रखा हुआ था। युवती सीधे सड़क पर गिरने के बजाय उसी ढेर पर गिरी, जिससे गिरने का प्रभाव काफी कम हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर वह सीधे जमीन पर गिरती तो परिणाम कहीं ज्यादा भयावह हो सकते थे।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवती को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

New Delhi: पुलिस जांच में जुटी

मामले की सूचना मिलते ही फर्श बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और क्या इस घटना में किसी प्रकार का आपराधिक तत्व शामिल है।फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक छोटी सी बहस किस तरह खतरनाक मोड़ ले सकती है, यह मामला उसी की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है।

ये भी पढ़े: अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप