ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड महिएका के नाम पर बनवाया खास टैटू, दो लेपर्ड में दिखाई रिश्ते की मजबूती

Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड महिएका के नाम पर बनवाया खास टैटू, दो लेपर्ड में दिखाई रिश्ते की मजबूती

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि उनका नया टैटू है। यह टैटू उनके और उनकी गर्लफ्रेंड महिएका शर्मा के रिश्ते की गहराई और मजबूती को दर्शाता है। सनी भनुशाली ने बताया कि हार्दिक पहले एक छोटा और साधारण टैटू चाहते थे, लेकिन बातचीत के दौरान उनके रिश्ते की गहराई सामने आई। लेपर्ड को एक प्रतीक के रूप में चुना गया क्योंकि वह अकेले में भी ताकतवर होता है और साथ में अजेय।

Tattoo: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि उनका नया टैटू है। यह टैटू उनके और उनकी गर्लफ्रेंड महिएका शर्मा के रिश्ते की गहराई और मजबूती को दर्शाता है। यह खास टैटू मुंबई के मशहूर स्टूडियो Aliens Tattoo में बनाया गया। इसके कॉन्सेप्ट को सेलिब्रिटी टैटू आर्टिस्ट Sunny Bhanushali और उनकी टीम ने तैयार किया, जबकि इसे लीड आर्टिस्ट Tushar Marane ने बेहद बारीकी से तैयार किया।

साधारण ‘M’ से शुरू हुआ सफर

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक शुरुआत में सिर्फ महिएका के नाम का ‘M’ अपनी गर्दन के पीछे बनवाना चाहते थे। वह इसे एक निजी और सरल ट्रिब्यूट के रूप में रखना चाहते थे। लेकिन जब आर्टिस्ट्स के साथ उनके रिश्ते और भावनाओं पर विस्तार से बातचीत हुई, तो डिजाइन का विचार और गहरा होता चला गया।

Tattoo: दो लेपर्ड में छिपा खास संदेश

अंतिम डिजाइन में दो लेपर्ड बनाए गए हैं, जो सिर्फ जानवर का चित्र नहीं बल्कि उनके रिश्ते का प्रतीक हैं। पहला लेपर्ड रियलिस्टिक और बोल्ड अंदाज में है, जो ताकत, आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। दूसरा लेपर्ड फ्लोइंग लाइनवर्क में तैयार किया गया है, जो पहले के साथ चलता हुआ दिखाई देता है। इसकी रेखाओं में बेहद खूबसूरती से ‘M’ अक्षर छिपा हुआ है, जो महिएका के नाम का प्रतीक है। यह डिजाइन इस बात को दर्शाता है कि दोनों मजबूत व्यक्तित्व हैं, लेकिन साथ मिलकर और भी ज्यादा ताकतवर बन जाते हैं।

Tattoo: गर्दन के पीछे खास प्लेसमेंट

टैटू को गर्दन के पीछे (nape) पर बनवाया गया है। यह जगह आमतौर पर छिपी रहती है, लेकिन जब दिखती है तो प्रभाव छोड़ती है। इससे यह टैटू और भी निजी और खास बन जाता है।

आर्टिस्ट का बयान

Tattoo: सनी भनुशाली ने बताया कि हार्दिक पहले एक छोटा और साधारण टैटू चाहते थे, लेकिन बातचीत के दौरान उनके रिश्ते की गहराई सामने आई। लेपर्ड को एक प्रतीक के रूप में चुना गया क्योंकि वह अकेले में भी ताकतवर होता है और साथ में अजेय। स्टूडियो के अनुसार, यह टैटू आधुनिक रिश्तों की सोच को दर्शाता है, जहां दोनों की व्यक्तिगत पहचान बनी रहती है और पार्टनरशिप एक-दूसरे की ताकत को बढ़ाती है। हार्दिक पांड्या के लिए यह टैटू सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि उनके रिश्ते की स्थायी याद और एक भावनात्मक कहानी बन गया है।

 

ये भी पढ़े: मर्यादा बनाम सियासत, संगम विवाद पर आमने-सामने योगी और अखिलेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल