ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल सरकार की नई योजना, बांग्लार युवा साथी

पश्चिम बंगाल सरकार की नई योजना, बांग्लार युवा साथी

पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नई योजना 'बांग्लार युवा साथी' चर्चा में है। सरकार के अनुमान के अनुसार, लगभग 27-28 लाख युवा इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं।

West Bengal: पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नई योजना ‘बांग्लार युवा साथी’ चर्चा में है। इस योजना के तहत 21 से 40 साल के बेरोजगार युवाओं को अगले 5 साल तक हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे। आवेदन प्रक्रिया रविवार (15 फरवरी) से शुरू हो गई है और राज्यभर के युवाओं में इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्टूडेंट्स के लिए खास

युवाओं की लंबी-लंबी लाइनें शिविरों में देखने को मिल रही हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि अभी जो लोग स्टूडेंट हैं, उनके लिए यह योजना खर्च चलाने में मददगार साबित होगी। हालांकि, उन्हें रोजगार मिलने या कौशल विकास के अवसर भी जरूरी हैं।

West Bengal: राज्यव्यापी नामांकन शिविर

सरकार ने 15 से 26 फरवरी तक राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन शिविर लगाने का ऐलान किया है। इन शिविरों में इच्छुक युवा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और पात्रता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

West Bengal: 1,500 रुपये हर महीने

इस योजना के तहत पात्र युवाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही, स्वनिर्भर बांग्ला कल्याणकारी अभियान के तहत लक्ष्मी भंडार और कृषि श्रमिक सहायता के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। राशि का वितरण 1 अप्रैल से शुरू होगा।

लाखों युवा होंगे लाभार्थी

West Bengal: सरकार के अनुमान के अनुसार, लगभग 27-28 लाख युवा इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। यह वित्तीय सहायता अधिकतम पांच साल तक या लाभार्थियों को रोजगार मिलने तक उपलब्ध रहेगी। कुछ राजनीतिक विश्लेषक इसे 2026 विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को लुभाने वाला एक अहम वादा भी मान रहे हैं, जबकि अधिकारियों का कहना है कि यह मासिक वजीफा युवाओं को नौकरी की तलाश या कौशल प्रशिक्षण जारी रखने में मदद करेगा।

 

ये भी पढ़े: संभल में SP कृष्ण बिश्नोई की कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानें क्यों किया पूरी SOG टीम को सस्पेंड?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल