ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » खंडवा में किन्नर गुरु वाहिद अहमद ने अपनाया सनातन धर्म, अब होंगे “सीता”

खंडवा में किन्नर गुरु वाहिद अहमद ने अपनाया सनातन धर्म, अब होंगे “सीता”

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नरों की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा ने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है। अब उनका नया नाम सीता रखा गया है। सितारा गुरु का सनातन धर्म अपनाना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में भोपाल से किन्नर जिहाद का मामला सामने आया था। वहां हिंदू किन्नरों ने आरोप लगाया था कि उन्हें जबरदस्ती मुसलमान बनाया जा रहा है

Mp news: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नरों की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा ने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है। अब उनका नया नाम सीता रखा गया है। इस फैसले ने पूरे खंडवा में चर्चा का विषय बना दिया है।

क्या हुआ पूरा मामला?

सितारा गुरु पहले वाहिद अहमद के नाम से जानी जाती थीं। बाद में किन्नर समाज में सितारा गुरु के नाम से पहचान बन गई। अब उन्होंने सनातन धर्म अपनाकर अपने जीवन में नया अध्याय शुरू किया है। खंडवा के अतिप्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी ने प्रायश्चित हवन कराकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर किन्नर समाज के कई सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने खुशी में जश्न मनाया।

Mp news: मंदिर प्रमुख ने क्या कहा?

महादेवगढ़ मंदिर के प्रमुख अशोक पालीवाल ने सितारा गुरु का सनातन धर्म में स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “सनातन धर्म ही सत्य है और अब लोग इसे समझ रहे हैं। भूले–भटके सनातनी अपनी इच्छा से लौटकर सनातन धर्म अपनाते हैं। यह सदी सनातन की सदी है। आज हमने मुस्लिम किन्नर सितारा गुरु का स्वागत किया है और अब वे सीता के नाम से जानी जाएंगी।”

हालिया घटनाओं का संदर्भ

Mp news: सितारा गुरु का सनातन धर्म अपनाना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हाल ही में भोपाल से किन्नर जिहाद का मामला सामने आया था। वहां हिंदू किन्नरों ने आरोप लगाया था कि उन्हें जबरदस्ती मुसलमान बनाया जा रहा है, गौमांस खिलाया जा रहा है और नमाज-अध्ययन पर दबाव डाला जा रहा है। इस विरोध में हिंदू किन्नरों ने भोपाल में प्रदर्शन भी किया था।

 

ये भी पढ़े: पश्चिम बंगाल सरकार की नई योजना, बांग्लार युवा साथी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल