ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » बेंगलुरु में भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत करने की बैठक, तेजस्वी सूर्या ने किया स्वागत

बेंगलुरु में भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत करने की बैठक, तेजस्वी सूर्या ने किया स्वागत

India-US partnership: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर बेंगलुरु दौरे पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने, खासतौर पर व्यापार, तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

इंदिरानगर में मसाला डोसा और कॉफी पर चर्चा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सांसद तेजस्वी सूर्या ने जानकारी दी कि दोनों नेताओं ने बेंगलुरु के इंदिरानगर में फिल्टर कॉफी के साथ मसाला डोसा पर एक कैजुअल ब्रेकफास्ट मीटिंग की। इस दौरान अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के बाद भारत-अमेरिका की बढ़ती साझेदारी पर विचार-विमर्श हुआ।

India-US partnership: भारत-अमेरिका आर्थिक रिश्तों का केंद्र

तेजस्वी सूर्या ने पोस्ट में लिखा कि बेंगलुरु “मसाला डोसा से मशीन लर्निंग तक” के सफर को दर्शाता है, जहां परंपरा और अत्याधुनिक नवाचार साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि 700 से अधिक अमेरिकी कंपनियों की मौजूदगी और भारत के 43 प्रतिशत सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट के साथ बेंगलुरु, भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इसके अलावा, भारत के 40 प्रतिशत ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) भी इसी शहर में स्थित हैं।

ऑटो राइड और ‘नम्मा बेंगलुरु’ का अनुभव

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बेंगलुरु की पहचान माने जाने वाले ऑटो रिक्शा से भी यात्रा की। इस दौरान बनाए गए एक वीडियो में तेजस्वी सूर्या ने राजदूत का स्वागत करते हुए कहा कि बेंगलुरु भारत का सबसे बेहतरीन शहर है। इस पर अमेरिकी राजदूत ने कहा कि उन्हें “बेहतरीन होस्ट” मिले हैं, जो पहली बार उन्हें बेंगलुरु घुमा रहे हैं।

India-US partnership: स्टार्टअप से स्ट्रीट फूड तक बेंगलुरु की झलक

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी एक्स पर बेंगलुरु पहुंचने के बाद खाने की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि स्टार्टअप से लेकर स्ट्रीट फूड तक, बेंगलुरु की ऊर्जा का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने अपने मेजबान सांसद तेजस्वी सूर्या का आभार जताया।

India-US partnership: सिटी गैस प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक

इस दौरे के दौरान तेजस्वी सूर्या ने अमेरिकी राजदूत को नम्मा ऑटो से भी मिलवाया, जिससे उन्हें बेंगलुरु की राइड सर्विस का अनुभव मिला। इसके अलावा, सांसद ने जयनगर और बसवनगुडी क्षेत्रों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजनाओं की प्रगति को लेकर जीएआईएल (इंडिया) लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की

ये भी पढ़े… इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी का बड़ा संदेश – जनहित में हो AI का इस्तेमाल

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल