Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में दामाद ने सास को क्यों मारी गोली? आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा

मुरादाबाद में दामाद ने सास को क्यों मारी गोली? आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा

Moradabad News
Moradabad News

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या था मामला?

पुलिस के अनुसार, घटना 12 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी दामाद और उसकी सास के बीच पहले से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपी ने तमंचा निकालकर धमकाने की कोशिश की। सास द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने गुस्से में गोली चला दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मृतका की बेटी, जो आरोपी की पत्नी भी है, ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और दबिश देकर मुख्य आरोपी गुलनवाज और उसके दोस्त मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया।

UP News: आरोपी नशे के आदी

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और वारदात के समय भी कथित तौर पर नशे की हालत में थे। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति पैसों के लेन-देन को लेकर अक्सर विवाद करता था और उसके साथ मारपीट व प्रताड़ना भी करता था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Report BY: सलमान यूसुफ 

ये भी पढ़े… आजम खान की खामोशी के बीच सपा का नया चेहरा! 2027 में नसीमुद्दीन बनेंगे गेमचेंजर?