ख़बर का असर

Home » बिहार » सासाराम में पुलिसकर्मी को स्कूटी पर बिठा कर भाग रहे शराब माफिया की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिसकर्मी घायल

सासाराम में पुलिसकर्मी को स्कूटी पर बिठा कर भाग रहे शराब माफिया की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिसकर्मी घायल

Bihar News: रोहतास जिले के आयर कोठा थाना क्षेत्र से मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक एवं हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल पुलिस गिरफ्त में हीं भाग रहे एक कथित शराब माफिया की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल है, जिनका फिलहाल सदर अस्पताल सासाराम में इलाज चल रहा है। मृतक दरिहट थाना क्षेत्र के दरिहट गांव निवासी राजदेव पाल के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है।

शराब मामले में छापेमारी करने गई थी पुलिस

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जिले के आयरकोठा थाने की पुलिस ने मंगलवार को स्कूटी सवार एक कथित शराब माफिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को शराब माफिया के स्कूटी पर बिठा दिया और उसे थाने चलने के लिए कहा, लेकिन इसी क्रम में शराब माफिया स्कूटी लेकर पुलिसकर्मी सहित भागने लगा और कुछ दूर जाते-जाते स्कूटी अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से जा टकराई। इस घटना में कथित शराब माफिया की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News: शादी की खुशियां मातम में तब्दील

मृतक के परिजनों के अनुसार रोहित कुमार उर्फ गोलू की आगामी 27 अप्रैल को तिलक एवं 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी। शादी शिवसागर में तय हुई थी, जिसको लेकर दोनों घरों में तैयारीयां भी चल रही थी। घटना के बाद दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है तथा घायल पुलिसकर्मी को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चूंकि इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन रोहतास पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। हालांकि, घायल पुलिसकर्मी आफताब आलम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आयर कोठा थाने की पुलिस ने एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया था, जिसे स्कूटी के साथ थाने ले जाया जा रहा था। लेकिन तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराई, जिसके बाद उन्होंने आगे की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Report BY: Divakar Tiwari 

ये भी पढ़े… बिहार में दर्दनाक हादसा, पटना जा रही शिक्षकों-छात्रों से भरी बस ट्रक से टकराई, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल