Banks closed: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज से अगले तीन दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बिना जानकारी बैंक ब्रांच पहुंचने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये सभी छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार हैं।
आरबीआई बैंक छुट्टियों की तीन श्रेणियां
आरबीआई के अनुसार बैंक अवकाश को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आने वाली छुट्टियों की है, जिनमें बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं और चेक क्लियरिंग सहित सभी ब्रांच सेवाएं प्रभावित होती हैं।
दूसरी श्रेणी आरटीजीएस छुट्टियों की है, जो राज्य-विशेष त्योहारों और परंपराओं पर आधारित होती हैं। इन दिनों बैंक ब्रांच बंद रहती हैं, लेकिन डिजिटल सेवाएं चालू रहती हैं। तीसरी श्रेणी अकाउंट क्लोजिंग डे की होती है, जो हर साल 1 अप्रैल को पड़ती है। इस दिन बैंक खुले रहते हैं, लेकिन काउंटर सेवाएं नहीं मिलतीं।
Banks closed: कब-कब और कहां बैंक रहेंगे बंद
18 फरवरी को सिक्किम में लोसर पर्व के चलते बैंक बंद रहेंगे, जबकि बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। 19 फरवरी को महाराष्ट्र में वीर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में स्टेट डे के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा 22 फरवरी (रविवार) को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह कुल मिलाकर चार दिन बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा।
बैंक बंद होने पर क्या सुविधाएं मिलेंगी
बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहक यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन कर सकते हैं। एनईएफटी और आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर संभव है। इसके अलावा डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भुगतान और एटीम से कैश निकासी की सुविधा भी जारी रहेगी। हालांकि, चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट, ड्राफ्ट या लोन से जुड़े काम के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।






