ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » Bomb threats: आखिर क्यों बार-बार मिल रही नोएडा-दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी?

Bomb threats: आखिर क्यों बार-बार मिल रही नोएडा-दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी?

Bomb threats: आखिर क्यों बार-बार मिल रही नोएडा-दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी?

Bomb threats: दिल्ली में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब तीन प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। जिन स्कूलों को ई-मेल भेजा गया उनमें CRPF पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल द्वारका और DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पश्चिम एन्क्लेव शामिल हैं।सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन सभी छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

मौके पर पहुंचीं सुरक्षा एजेंसियां

दिल्ली फायर सर्विस  के अधिकारियों के मुताबिक, धमकी की सूचना मिलते ही फायर टेंडर, रेस्क्यू टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को तुरंत स्कूल परिसरों में भेजा गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमों ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।घंटों तक चली सर्च ऑपरेशन के दौरान स्कूलों के हर कोने की जांच की गई ताकि किसी भी तरह के खतरे को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Bomb threats: प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला

प्रारंभिक जांच में किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि फिलहाल किसी भी तरह का खतरा सामने नहीं आया है।हालांकि, एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच पूरी होने तक स्कूल परिसरों में निगरानी जारी रखी गई।

Bomb threats: साइबर टीम जुटी ई-मेल के स्रोत की तलाश में

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। ई-मेल किस आईडी से भेजा गया, उसका सर्वर कहां का है और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि धमकी फर्जी भी हो सकती है, लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या दिल्ली के अलावा अन्य स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं।

नोएडा के कुछ स्कूलों को भी मिली धमकी

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के साथ-साथ नोएडा के कुछ स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। यह धमकियां उस समय आईं जब कई स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही थीं। ऐसे में प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तुरंत सभी जरूरी कदम उठाए।घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।अधिकारियों ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

New Delhi: सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच जारी

दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। ई-मेल भेजने  की पहचान करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी स्कूल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को मिली बम धमकी ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की संवेदनशीलता को उजागर किया है। हालांकि, त्वरित कार्रवाई और जांच में कुछ संदिग्ध न मिलने से राहत जरूर मिली है, लेकिन प्रशासन इस मामले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। साइबर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह शरारती तत्वों की हरकत थी या इसके पीछे कोई संगठित साजिश।

ये भी पढ़े: मधुमक्खियों के काटने से अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल