ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » AI समिट में हंगामा देख गुस्साए सुधांशु त्रिवेदी ने यूथ कांग्रेस को बताया ‘लश्कर-ए-राहुल’

AI समिट में हंगामा देख गुस्साए सुधांशु त्रिवेदी ने यूथ कांग्रेस को बताया ‘लश्कर-ए-राहुल’

सुधांशु त्रिवेदी ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस

AI Summit: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘लश्कर-ए-राहुल’ के झंडाबरदार भारत की इज्जत को तार-तार करने में लगे हुए हैं। इस तरह के निंदनीय कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। सुधांशु त्रिवेदी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि विश्व एआई शिखर सम्मेलन में जहां एक तरफ भारत की प्रतिभा और बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की निम्नता और नग्नता का एक शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। जो कुछ कांग्रेस ने किया, ये सिर्फ एक राजनीति नहीं है, इसे सिर्फ नकारात्मक राजनीति कहकर छोड़ा नहीं जा सकता।

देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी

उन्होंने आगे कहा कि ये राष्ट्र के साथ हो रहे द्रोह के समकक्ष है, क्योंकि पूरा देश इस विषय को लेकर उद्वेलित भी है और आक्रोशित भी है। इस तरह के निंदनीय कृत्य के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कभी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में निम्न स्तरीय और नग्नता की राजनीति का प्रदर्शन नहीं हुआ। लेकिन राजनीति की मर्याताओं को तोड़ते-तोड़ते कांग्रेस पार्टी आज उस स्थिति में पहुंच गई है, जहां राजनीति और राष्ट्र के विरोध की सीमा समाप्त होती है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के मन में शायद आज भी भारत की वह छवि है, जब भुखमरी थी और लोगों के पास पहनने को कपड़े नहीं थे।

AI Summit: यूथ कांग्रेस ‘लश्कर-ए-राहुल’

भारतीयों की अर्धनग्न तस्वीरें ही दिखाई जाती थीं। इसलिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर वही पुराने भारत की अर्धनग्न तस्वीर दिखाने का प्रयास किया, जो निंदनीय है। यूथ कांग्रेस को ‘लश्कर-ए-राहुल’ बताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के बारे में अपमानजनक, आपत्तिजनक और निंदनीय बयान देते थे। अब ‘लश्कर-ए-राहुल’ के सिपाही भारत की धरती पर भी विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की आधुनिकतम तकनीक एआई में भारत अग्रिम भूमिका में दिखाई पड़ रहा है, तो कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। जहां एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का शानदार उभार दिख रहा है और भारत के प्रति पूरे विश्व में सम्मान और संभावनाओं का पारावार दिख रहा है, वहीं दूसरी तरफ ‘लश्कर-ए-राहुल’ के झंडाबरदार भारत की इज्जत को तार-तार करने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में बसोड़े मेले की तैयारियों के बीच नई शर्तों की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल