UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ट्रांसजेंडर के साथ ड्यूटी पर मौजूद एक कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कॉन्स्टेबल ट्रांसजेंडर के गाल पर किस करता नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
आनंदेश्वर मंदिर के पास का बताया जा रहा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित आनंदेश्वर मंदिर के पास पार्किंग एरिया की बताई जा रही है। रविवार को महाशिवरात्रि के बाद मंदिर परिसर में प्रीतिभोज का आयोजन था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल गश्त कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रांसजेंडर पुलिस टीम के आगे-आगे चलते हुए इंस्टाग्राम रील बना रही थी। बैकग्राउंड में गाना चल रहा था “छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…”। वीडियो में दिखाई देता है कि गश्त के दौरान एक कॉन्स्टेबल उसके पास आता है और उसके गाल पर किस कर देता है।
UP News: इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ वीडियो
रील को ‘स्मार्टी कौशल’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया। वीडियो में करीब 10 से अधिक पुलिसकर्मी सड़क पर गश्त करते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट को हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। अब तक इस पर सैकड़ों लाइक, शेयर और कमेंट आ चुके हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कॉन्स्टेबल की हरकत पर आपत्ति भी जताई है।
Apki Sewa me Sadaiv Tatpar !!
📍Kanpur Police, UP pic.twitter.com/uP0VAoWe66— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 24, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद ‘sandeepkumar120799’ नाम की आईडी से एक कमेंट किया गया, जिसमें लिखा गया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वही है और उसे नौकरी को लेकर समस्या हो रही है। कमेंट में वीडियो हटाने की अपील की गई। हालांकि, वीडियो डिलीट नहीं किया गया। बाद में संबंधित आईडी डिलीट कर दी गई। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद कर्नलगंज एसीपी अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि संबंधित कॉन्स्टेबल ग्वालटोली थाने में तैनात नहीं है। संभव है कि वह ड्यूटी पर वहां आया हो। वायरल वीडियो की लोकेशन और संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान की जांच कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।






