Trump Tarrif: जिस दिन टैरिफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 से फैसला सुनाया, उस दिन ट्रंप ने तो पहले उन जजों को बेवकूफ बताया, जिन्होंने ट्रंप के मनमानी वाले टैरिफ को दुनिया के देशों पर थोपने पर समझौते को अवैधानिक बताया। और उन तीन जजों की तारीफ की, जो ट्रप के पक्ष में थे।जो टैरिफ ट्रंप ने पहले लगाया था, उसको वापस करने के लिए अमेरिकी डेमोक्रेटिक सीनेटर ने 175 अरब अमेरिकी डालर वापस करने का सीनेट में बिल पेश किया, इस बिल में इसी बात पर जोर दिया गया है कि अमेरिका ने मनमानी वाला, जो टैरिफ लगाया है, उसे वापस किया जाय। दूसरी तरफ इस कृत्य से ट्रंप सरकार पल्ला झाड़ने लगी।अब ट्रंप ने नई धमकी दी है। ट्रंप ने कहा,‘‘ अब कोई भी देश, जो गेेम खेलना चाहते हैं, उन्हें बहुत ज्यादा टैरिफ और उससे भी बुरा सामना करना पड़ सकता है।’’ कोर्ट के फैसले के कुछ ही घंटों के बाद 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाने वाले एग्जीक्यूटिव आॅर्डर पर ट्रप ने साइन किये थे।अगले ही दिन उन्होंने ग्लोबल टैरिफ को 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से टैरिफ खारिज होने के बाद यूरेापीय यूनियन और ब्रिटेन जैसे सहयोगी नाटो देश अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर नये सिरे से विचार कर रहे हैं। भारत की भी ट्रेड डील फाइनल करने को लेकर बैठक होने वाली थी, इसे टाल दिया गया। इस बीच ट्रंप ने फिर धमकी दी है।
ट्रंप की नई टैरिफ धमकी
अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप लिखते हैं, ‘‘कोई भी देश जो सुप्रीम कोर्ट के इस अजीब फैसले के साथ गेम खेलना चाहता है, विशेषकर वे देश जिन्होंने सालों और दशकों तक अमेरिका को धोखा दिया है, उन्हंें उससे कहीं ज्यादा टैरिफ मिलेगा औैर उससे भी बुरा, जिस पर वे हाल ही में सहमत हुए हैं। खरीददार सावधान!’’
ट्रंप ने एक और पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति के तौर पर मुझे टैरिफ की मंजूरी के लिए कांग्रेस के पास जाने की जरूरत नहीं है। यह कई तरह से बहुत पहले ही मिल चुका है। इसे सुप्रीम कोर्ट के अजीब और खराब तरीके से लिए गये फैसले से भी कंन्फर्म किया गया।
Trump Tarrif: भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता रुकी
ट्रंप ने यह बात तब कही, जब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता रोक दी गई है। यह सोमवार को वाशिंगटन में शुरू होने वाली थी। वार्ताकारों ने इस सप्ताह प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट को कानूनी रूप देने की योजना बनाई थी। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील के फ्रेमवर्क पर सहमति बनी थी, लेकिन समझौते पर अभी हस्ताक्षर नहीं हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ठीक बाद ट्रप ने कहा था कि भारत-अमेरिका डील के बाद कुछ भी नहीं बदला है।आने वाले समय में भारत-अमेरिका ट्रेड टैरिफ किस तरह से फिक्स होता है, वह भारत अमेरिका की नई शर्र्तों में होगा या फिर ट्रंप की इच्छानुसार होगा। इसका इंतजार देश को है।
– भगवती प्रसाद डोभाल
ये भी पढ़े: क्या केरल यूनिवर्सिटी भी बनेगी केरलम ? किन संस्थानों के नाम बदलने की तैयारी जानिए पूरी लिस्ट






