Home » उत्तर प्रदेश » ग्रेटर नोएडा के लुक्सर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Luxor massacre: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुक्सर में हुए चर्चित नितिन हत्याकांड में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी सचिन अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को ग्राम लुक्सर निवासी नितिन पुत्र फिरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपी मोनू पुत्र सुखवीर ग्राम पुआरी में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी मोनू ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मोनू गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Luxor massacre:  अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी मोनू के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों राजेश (घंघौला निवासी) और नितिन को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह कुल तीन आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं।

मुख्य आरोपी अब भी फरार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या का मुख्य आरोपी सचिन अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Luxor massacre: इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में खंडहर की पहली मंजिल पर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने दोस्त पर जताया हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस