Home » उत्तर प्रदेश » जापान में यूपी का निवेश रोडशो, सीएम योगी ने टोक्यो से दिया निवेश का न्योता

जापान में यूपी का निवेश रोडशो, सीएम योगी ने टोक्यो से दिया निवेश का न्योता

Yogi

Cm yogi: Yogi Adityanath ने बुधवार को टोक्यो में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो में हिस्सा लेते हुए राज्य को वैश्विक निवेश का उभरता हुआ केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में लगातार किए गए नीतिगत सुधारों की वजह से उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से बढ़ते आर्थिक राज्यों में शामिल हो गया है।

25 करोड़ आबादी, सबसे बड़ी खपत का बाजार

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी अपने आप में एक विशाल उपभोक्ता बाजार है। उन्होंने बताया कि इस आबादी का 56 प्रतिशत हिस्सा युवा है, जो एक मजबूत वर्किंग फोर्स के रूप में उपलब्ध है।
उन्होंने जापानी उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि राज्य में हर क्षेत्र के लिए कुशल, किफायती और गुणवत्ता वाली मानव संसाधन उपलब्ध है।

Cm yogi: ‘फूड बास्केट’ और सबसे अधिक जल संसाधन वाला राज्य

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को देश का ‘फूड बास्केट’ बताते हुए कहा कि यहां कृषि उत्पादन और जल संसाधनों की भरपूर उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास नीतियां स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

Cm yogi: एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट नेटवर्क में बड़ी छलांग

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 95 प्रतिशत हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में है। साथ ही, राज्य के पास देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी है। एयर कनेक्टिविटी पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में 16 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित किए गए हैं। साथ ही, एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में से एक Noida International Airport जल्द ही शुरू होने वाला है।

निजी औद्योगिक पार्क में निवेश का निमंत्रण

सीएम ने जापानी कारोबारियों को उत्तर प्रदेश आने और निजी औद्योगिक पार्क कार्यक्रम में भागीदारी करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और पारदर्शी नीतियां उपलब्ध करा रही है।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखा सामने

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और भगवान बुद्ध से जुड़े कई पवित्र स्थलों की धरती है, जिससे यह राज्य वैश्विक पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भी महत्वपूर्ण है।

दो दिवसीय जापान दौरा

Cm yogi: मुख्यमंत्री 25 से 26 फरवरी तक जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनका उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है।

 

ये भी पढ़ें:  दिल्ली नस्लीय उत्पीड़न मामला: सीएम रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात