Up news: यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर इलाके में होली से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी छापेमारी कर मिलावटखोरों की पोल खोल दी। मेरठ रोड पर स्थित एक निर्माण इकाई में गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी, जहां भारी मात्रा में रंगीन कचरी और सेवइयां तैयार की जा रही थीं।
13 क्विंटल रंगीन कचरी जब्त
छापेमारी के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। यूनिट में साफ-सफाई के मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही थी। कर्मचारी पैरों से सेवइयां बनाते पाए गए। मौके से करीब 12 से 13 क्विंटल रंगीन कचरी जब्त की गई। साथ ही संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
Up news: लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी
अस्वच्छ हालात में उत्पादन करने पर संबंधित इकाई को सुधार नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि तय समय में सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई को खाद्य विभाग की दो टीमों ने अंजाम दिया।
Up news: सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं गहरे रंग
खाद्य अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया है कि अत्यधिक गहरे रंगों वाली कचरी सेहत के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हो सकती है। इससे पेट, आंत, लिवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। त्योहारों के दौरान ऐसे खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने की मुहिम
Up news: विभाग का कहना है कि होली और ईद जैसे त्योहारों पर बाजार में मिलावटी सामान की बिक्री बढ़ जाती है। इसी पर लगाम लगाने के लिए यह सख्त कार्रवाई की गई है। अगर समय रहते यह खेप बाजार में पहुंच जाती, तो सैकड़ों लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता था। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें और सुरक्षित, प्रमाणित दुकानों से ही सामान खरीदें।
ये भी पढ़ें: जापान में यूपी का निवेश रोडशो, सीएम योगी ने टोक्यो से दिया निवेश का न्योता






