Anil ambani: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन Anil Ambani की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को मुंबई स्थित उनके आलीशान घर ‘अबोड’ को कुर्क कर लिया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है, जिससे अंबानी की इस हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी पर कानूनी शिकंजा कस गया है।
3,716 करोड़ रुपये की संपत्ति
मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित ‘अबोड’ देश के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है। करीब 66 मीटर ऊंची इस इमारत में 17 मंजिलें हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कुर्क की गई इस संपत्ति की कीमत लगभग 3716.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। पाली हिल क्षेत्र में यह इमारत अपनी भव्यता और हाई-प्रोफाइल पहचान के लिए जानी जाती है।
Anil ambani: क्या है मामला?
यह कार्रवाई Reliance Communications (RCOM) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी केस से संबंधित है। ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अस्थायी अटैचमेंट आदेश जारी किया है। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी के जरिए बैंकों के साथ धोखाधड़ी की गई और उस रकम को मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल किया गया। इस ताजा कार्रवाई के बाद, मामले में अब तक कुर्क की गई संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 15,700 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
Anil ambani: फिर हो सकती है पूछताछ
66 वर्षीय अनिल अंबानी को जांच एजेंसी के सामने दोबारा पेश होना पड़ सकता है। अगस्त 2025 में भी वे ED के सामने पेश हुए थे, जहां PMLA के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था। अब जांच के दूसरे चरण में उनसे बैंक धोखाधड़ी और संपत्ति से जुड़े सवाल पूछे जाने की संभावना है।
वित्तीय संकट से जूझता समूह
Anil ambani: रिलायंस कम्युनिकेशंस पहले से ही कर्ज और कानूनी विवादों में घिरी हुई है। एक समय दुनिया के शीर्ष उद्योगपतियों में शामिल रहे अनिल अंबानी के लिए अपने घर की कुर्की बड़ा झटका माना जा रहा है। यह मामला अब कानूनी और कारोबारी दोनों मोर्चों पर नया मोड़ लेता दिख रहा है।
यह भी पढे़: ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा






