Israel-Iran War: इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हवाई हमला किया। ईरानी न्यूज एजेंसियों के मुताबिक दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में ईरान के रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर के मारे जाने का दावा किया गया है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए की गई है। जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं। साथ ही कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। इतना ही नहीं, UAE के सबसे बड़े शहर Dubai पर भी हमले की खबर सामने आई है।
Israel-Iran War: अमेरिका-इजराइल का संयुक्त सैन्य अभियान
इजराइल ने अपने इस ऑपरेशन का नाम ‘लायनस् रोअर’ यानी ‘शेर की दहाड़’ रखा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर बातचीत जारी थी।
बैलिस्टिक मिसाइल बना बड़ा विवाद
Israel-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते की बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ईरान साफ कह चुका है कि वह अपने मिसाइल प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं करेगा। ईरान का कहना है कि उसका मिसाइल कार्यक्रम पूरी तरह रक्षात्मक है और देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है। अधिकारियों का दावा है कि पहले हुए हमलों में इसी मिसाइल सिस्टम ने देश की रक्षा की थी। ईरान ने दोहराया है कि बातचीत सिर्फ परमाणु कार्यक्रम तक सीमित रहेगी, मिसाइल या क्षेत्रीय समूहों पर नहीं।
ये भी पढ़ें: बच्चों के डेटा पर बड़ा सवाल, NHRC ने राज्यों और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस






