ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » धमाके से दहला नागपुर: विस्फोटक फैक्ट्री में 15 की मौत

धमाके से दहला नागपुर: विस्फोटक फैक्ट्री में 15 की मौत

Maharastra News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। कटोल तहसील के राउलगांव इलाके में स्थित एसबीएल एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए भीषण धमाके में अब तक 15 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 18 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि कुछ लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं।

सुबह साढ़े पांच बजे हुआ विस्फोट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 5:30 बजे उस समय हुआ, जब फैक्ट्री में खनन कार्यों में उपयोग होने वाले विस्फोटक और संबंधित सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। रोज़ की तरह मजदूर काम में जुटे थे, तभी विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरी यूनिट दहल गई।

Maharastra News: कई किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई और काले धुएं का घना गुबार आसपास के इलाके में फैल गया। उस समय यूनिट में लगभग 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं, जबकि बचाव दल मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रहा है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Maharastra News: जांच के आदेश, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को एहतियातन सील कर दिया है और हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। विशेषज्ञों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट किन कारणों से हुआ और क्या फैक्ट्री में फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। कंपनी प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़े… NH-19 पर दर्दनाक हादसा, बच्ची समेत 3 की जान गई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल