ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » 3 मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट शाम 4:30 बजे होंगे बंद

3 मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट शाम 4:30 बजे होंगे बंद

वाराणसी में 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को संवेदनशील खगोलीय घटना माना जाता है। मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि ग्रहण मोक्ष के बाद शास्त्रोक्त विधि से उग्रह (मोक्ष) पूजन कराया जाएगा। इसके बाद शुद्धिकरण और अन्य धार्मिक विधि-विधान पूरे किए जाएंगे।

Up news: वाराणसी में 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को संवेदनशील खगोलीय घटना माना जाता है और इस दौरान विशेष नियमों का पालन किया जाता है। इस बार चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट की होगी। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

Up news: 4:30 बजे बंद होंगे मंदिर के कपाट

काशी में यह ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। मंदिर की परंपरा के अनुसार ग्रहण शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले कपाट बंद कर दिए जाते हैं। 3 मार्च को काशी में चंद्रोदय का समय शाम 5:59 बजे है और ग्रहण मोक्ष 6:47 बजे होगा। इसी परंपरा के तहत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट अपराह्न 4:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

7:15 बजे फिर खुलेंगे मंदिर के द्वार

Up news: मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि ग्रहण मोक्ष के बाद शास्त्रोक्त विधि से उग्रह (मोक्ष) पूजन कराया जाएगा। इसके बाद शुद्धिकरण और अन्य धार्मिक विधि-विधान पूरे किए जाएंगे। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 7:15 बजे के बाद मंदिर के कपाट दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कपाट बंद रहने के समय मंदिर न आएं और अपने दर्शन का कार्यक्रम इसी अनुसार तय करें।

 

ये भी पढ़ें: CBSE Exam: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं, वायरल सर्कुलर फर्जी: बोर्ड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल