Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में शोक की लहर, अयातुल्लाह अली खामेनाई की शहादत पर तीन दिन का मातम

लखनऊ में शोक की लहर, अयातुल्लाह अली खामेनाई की शहादत पर तीन दिन का मातम

Spread the love

Up news: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनाई की शहादत की खबर सामने आते ही लखनऊ समेत पूरे देश के शिया समुदाय में गहरा शोक फैल गया है। राजधानी में धार्मिक संगठनों ने इसे पूरी उम्मत और इंसानियत की बड़ी क्षति बताया है। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी और प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने संयुक्त बयान जारी कर तीन दिनों के आधिकारिक शोक का ऐलान किया है। उन्होंने सभी मोमिनों से अपील की है कि वे अपने घरों, अज़ाखानों और इमामबाड़ों पर काले झंडे लगाकर गम का इजहार करें। मौलाना कल्बे जवाद ने व्यापारियों से भी अपील की है कि वे अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखकर अयातुल्लाह खामेनाई को श्रद्धांजलि दें।

Up news: आज रात छोटे इमामबाड़े में शोकसभा और कैंडल मार्च

Up news: श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार रात 8 बजे लखनऊ के ऐतिहासिक छोटे इमामबाड़े में एक बड़ी शोकसभा आयोजित की जाएगी। सभा के बाद मौन कैंडल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा, “यह सिर्फ एक समुदाय का नुकसान नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत की क्षति है। हम सभी इंसानियत पसंद लोगों से अपील करते हैं कि वे इस दुख की घड़ी में हमारे साथ खड़े हों।”

 

ये भी पढ़ें: होर्मुज में बढ़ा तनाव, ईरान ने पाकिस्तान के 3 तेल जहाजों को रोका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments