Home » Foreign Affairs » खामेनेई की मौत के बाद भड़का मिडिल ईस्ट, सऊदी ने दी ईरान को सीधी चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद भड़का मिडिल ईस्ट, सऊदी ने दी ईरान को सीधी चेतावनी

Spread the love

Iran crisis: गल्फ में जंग अब और गहराती नजर आ रही है। Israel और United States के हमले के बाद शुरू हुआ टकराव अब बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप लेता दिख रहा है। जवाबी कार्रवाई में Iran ने न सिर्फ इजरायल बल्कि मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया है। रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत की पुष्टि के बाद हालात और भड़क गए। खामेनेई की मौत को ईरान ने “सीधी हत्या” बताते हुए बदला लेने की कसम खाई है। इसके बाद ईरान ने इजरायल समेत क्षेत्र के कई ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।

सऊदी अरब ने ईरान के राजदूत को किया तलब

अब इस संघर्ष में Saudi Arabia भी खुलकर सामने आ गया है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत को तलब किया है। रियाद का आरोप है कि ईरान ने उसके क्षेत्र को निशाना बनाकर हमले किए हैं। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि “ईरान द्वारा सऊदी अरब और उसके मित्र देशों को निशाना बनाकर किए गए दुस्साहसी हमलों के जवाब में राजदूत को बुलाया गया है।” सऊदी अरब ने साफ संकेत दिया है कि अगर उसके इलाके में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रहे तो वह सीधे सैन्य कार्रवाई करेगा।

Iran crisis: प्रिंस सुल्तान एयर बेस बना निशाना

सऊदी अरब में अमेरिकी सेना का बड़ा बेस कैंप मौजूद है। रियाद के पास स्थित Prince Sultan Air Base को अमेरिकी एयरबेस के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने इस क्षेत्र को भी निशाना बनाया है।

Iran crisis: रियाद में फिर गूंजी धमाकों की आवाज

Al Jazeera और Agence France-Presse की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रियाद में एक बार फिर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। पूर्वी रियाद के निवासियों ने तेज विस्फोट और आसमान में धुआं उठते देखा। एजेंसियों के संवाददाताओं ने भी धमाकों की पुष्टि की है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि रियाद और पूर्वी क्षेत्र को निशाना बनाया गया था, लेकिन हमलों को नाकाम कर दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि “इन हमलों को किसी भी स्थिति में जायज नहीं ठहराया जा सकता।”

हालात बेहद नाजुक

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में अब हालात बेहद नाजुक हो चुके हैं। ईरान और इजरायल के बीच टकराव अब क्षेत्रीय युद्ध की तरफ बढ़ता दिख रहा है, और सऊदी अरब की सीधी चेतावनी ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है।

 

ये भी पढ़ें: Iran Crisis: खामेनेई की मौत से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट गहराया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments