ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » टीएमसी के कुशासन से त्रस्त जनता, अमित शाह ने उठाया बदलाव का बिगुल

टीएमसी के कुशासन से त्रस्त जनता, अमित शाह ने उठाया बदलाव का बिगुल

Amit shah: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित ‘परिवर्तन यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। शाह दोपहर करीब 2 बजे दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

टीएमसी पर तीखा हमला

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से पश्चिम बंगाल की जनता परेशान हो चुकी है और अब प्रदेश में बदलाव चाहती है। शाह ने लिखा कि इसी जनभावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल भाजपा ने ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की है।

Amit shah: ‘घुसपैठिया-मुक्त बंगाल’ का संदेश

शाह ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता राज्य के कोने-कोने तक ‘घुसपैठिया-मुक्त बंगाल’ का संदेश लेकर जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह यात्रा जनता के बीच जाकर टीएमसी सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी और भाजपा के विकास मॉडल को सामने रखेगी।

नौ स्थानों से निकलेगी परिवर्तन यात्रा

भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा कुल नौ स्थानों से शुरू की जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रविवार को ही चार स्थानों से यात्रा की शुरुआत हो चुकी है, जबकि सोमवार को शेष पांच स्थानों से यात्राओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी। करीब 5,000 किलोमीटर लंबी यह यात्रा पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

Amit shah: अन्य दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हावड़ा जिले के आमता में जनसभा के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बर्दमान के हासन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर 24 परगना के संदेशखाली से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर से यात्रा की शुरुआत करेंगे।

15 मार्च को ब्रिगेड मैदान में महा-रैली

भाजपा का दावा है कि परिवर्तन यात्रा राज्य की 294 में से लगभग 250 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। होली के मद्देनजर 3 और 4 मार्च को यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी। इस व्यापक अभियान का समापन 15 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में एक विशाल रैली के साथ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़े… खामेनेई की मौत पर संजय राउत का बयान, बोले– मिडिल ईस्ट में बढ़ेगा तनाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल