ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘मस्जिद मत बना लियाे यहां, खाली कर दे वरना…’ गाजियाबाद में सड़क पर मजार देखकर आगबबूला हुई मेयर, वीडियो जमकर वायरल

‘मस्जिद मत बना लियाे यहां, खाली कर दे वरना…’ गाजियाबाद में सड़क पर मजार देखकर आगबबूला हुई मेयर, वीडियो जमकर वायरल

मेयर सुनीता दयाल

UP News: गाजियाबाद में सौंदर्यीकरण और ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मेयर सुनीता दयाल ने अवैध कब्जों पर कड़ा संदेश दिया है। हाल ही में शहर के निरीक्षण के दौरान लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में नियम विरुद्ध निर्माण पाए जाने पर मेयर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

निरीक्षण में सामने आया अवैध निर्माण

मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि फ्लाईओवर के नीचे स्थित ग्रीन बेल्ट पर एक मजार का पक्का निर्माण कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि न केवल स्थायी ढांचा खड़ा किया गया, बल्कि वहां व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही थीं। मौके पर अगरबत्ती और चादर की दुकान लगाई गई थी और सार्वजनिक स्थान पर दानपात्र भी स्थापित कर दिया गया था। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर के भीतर रहने की व्यवस्था की गई थी, जिससे यह संकेत मिलता है कि सार्वजनिक भूमि पर स्थायी निवास बनाने की कोशिश की जा रही थी। इस स्थिति को देखकर मेयर ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

UP News: मेयर की सख्त चेतावनी

मौके पर मौजूद व्यक्ति और उसकी मां को मेयर ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति और ग्रीन बेल्ट को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। संबंधित पक्ष को एक सप्ताह के भीतर स्वेच्छा से स्थल खाली करने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाया गया तो नगर निगम द्वारा विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम को सख्त निर्देश

मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में ग्रीन बेल्ट, पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम की टीम को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और निर्धारित समयसीमा के बाद स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

UP News: सौंदर्यीकरण अभियान रहेगा जारी

मेयर ने दोहराया कि गाजियाबाद में चल रहे सौंदर्यीकरण अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा और हरित क्षेत्रों को संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध कब्जे की सूचना प्रशासन को दें। शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ और भी सख्त कदम उठा सकता है।

ये भी पढ़े… ईरान-इराक के बीच जंग से नोएडा में बढ़ी बेचैनी, परेशान कई परिवार, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल