ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » ईरान जंग के बीच फ्रेंडली फायर, कुवैत ने गलती से अमेरिका के 3 F-15E विमान गिराए

ईरान जंग के बीच फ्रेंडली फायर, कुवैत ने गलती से अमेरिका के 3 F-15E विमान गिराए

United States और Israel की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बीच एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kuwait की एयर डिफेंस सिस्टम ने गलती से अमेरिका के तीन F-15E लड़ाकू विमानों को मार गिराया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्पष्ट किया है कि फ्रेंडली फायर की इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि समन्वय में चूक कैसे हुई।

Iran crisis: United States और Israel की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बीच एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kuwait की एयर डिफेंस सिस्टम ने गलती से अमेरिका के तीन F-15E लड़ाकू विमानों को मार गिराया। इस घटना को अमेरिकी सेना ने भी कन्फर्म करते हुए इसे ‘फ्रेंडली फायर’ बताया है। राहत की बात यह है कि तीनों विमानों में सवार सभी छह क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Iran crisis: US सेंट्रल कमांड का बयान

United States Central Command ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह घटना सक्रिय लड़ाई के दौरान हुई, जब Iran की ओर से एयरक्राफ्ट, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बना हुआ था। इसी दौरान कुवैती एयर डिफेंस ने भ्रम की स्थिति में अमेरिकी फाइटर जेट्स को निशाना बना लिया।

जांच शुरू, सहयोग के लिए आभार

Iran crisis: अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्पष्ट किया है कि फ्रेंडली फायर की इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि समन्वय में चूक कैसे हुई। साथ ही अमेरिका ने इस घटना को स्वीकार करने और ईरान के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में सहयोग देने के लिए कुवैत का आभार भी जताया है। फिलहाल, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यह घटना सैन्य तालमेल और कम्युनिकेशन सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

 

ये भी पढ़ें: ईरान-इज़रायल तनाव का सूरत पर असर, हजारों करोड़ का निर्यात दांव पर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल