Home » नई दिल्ली » जंग के बीच मार्च तक Air India ने उड़ानें की निलंबित! जारी की ये नई एडवाइजरी

जंग के बीच मार्च तक Air India ने उड़ानें की निलंबित! जारी की ये नई एडवाइजरी

US-Israel Attacks Iran
Spread the love

US-Israel Attacks Iran: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया ने अपनी उड़ानों को लेकर अहम घोषणा की है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह मध्य पूर्व के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति का आकलन कर रही है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका, कनाडा, यूरोप और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के सभी गंतव्यों के लिए उसकी निर्धारित उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

असुविधा के लिए खेद जताया 

कंपनी ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और संरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि, मिडिल ईस्ट के कई देशों के हवाई क्षेत्र लगातार बंद रहने के कारण एयर इंडिया ने क्षेत्र के लिए अपनी सभी उड़ानों का अस्थायी निलंबन 3 मार्च 2026 को रात 11:59 बजे (IST) तक बढ़ा दिया है। इस अवधि के दौरान मध्य पूर्व से आने-जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित रहेंगी। एयर इंडिया ने इस निर्णय से प्रभावित यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यात्रियों को पूर्ण धनवापसी (फुल रिफंड) या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नई तिथि पर यात्रा (कॉम्प्लिमेंट्री री-शेड्यूलिंग) का विकल्प दिया जाएगा।

एयरलाइन ने यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने या 24×7 ग्राहक सहायता नंबर +91-11-69329333 और +91-11-69329999 पर संपर्क करने की अपील की है। एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट में लिखा, “एयर इंडिया मिडिल ईस्ट में बदलते हालात पर करीब से नजर रख रही है और उसका आकलन कर रही है। उसने यूएसए, कनाडा, यूरोप और यूके में अपने सभी डेस्टिनेशन के लिए तय ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। अपने कस्टमर्स और क्रू की सेफ्टी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। मिडिल ईस्ट के ऊपर कई एयरस्पेस के लगातार बंद होने को देखते हुए, एयर इंडिया ने इस इलाके से आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स को अस्थायी तौर पर 3 मार्च 2026 को 23.59 बजे तक रोक दिया है।

एयर इंडिया मिडिल ईस्ट के लिए फ्लाइट्स के रुकने से प्रभावित यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताती है और उन्हें दूसरे इंतज़ाम और पूरे रिफंड या फ्री रीशेड्यूलिंग के ऑप्शन देने के लिए तैयार है।” पोस्ट में आगे लिखा गया, “हम आपको सलाह देते हैं कि आप एयरलाइन की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें या ज़्यादा जानकारी के लिए हमारी 24/7 सपोर्ट टीम से +911169329333 या +911169329999 पर संपर्क करें। आपके सब्र और समझ के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़े… ईरान-इराक के बीच जंग से नोएडा में बढ़ी बेचैनी, परेशान कई परिवार, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments