ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा से बड़ी खबर…! बहन के प्रेमी को बुलाकर मारी गोली, फिर बनाई रील, सदमे में नाबालिग ने फंदा लगाकर दी जान

मथुरा से बड़ी खबर…! बहन के प्रेमी को बुलाकर मारी गोली, फिर बनाई रील, सदमे में नाबालिग ने फंदा लगाकर दी जान

UP News

UP News: मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में आज मंगलवार सुबह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया। नाबालिग बहन के कथित प्रेम संबंध से नाराज भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट कर दी। उधर, वारदात की जानकारी मिलते ही नाबालिग लड़की ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आगरा रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अर्जुन (30), जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था, का गांव की ही नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से संपर्क था। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। इसकी जानकारी लड़की के भाई को हुई तो वह नाराज हो गया। आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे भाई और उसके एक दोस्त ने अर्जुन को मिलने के लिए बुलाया। गांव में घर से कुछ दूरी पर तीनों के बीच बातचीत हुई। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और आरोपी भाई ने अर्जुन के सीने पर गोली चला दी। घायल अर्जुन जान बचाकर भागने लगा, लेकिन आरोपी ने करीब 50 मीटर तक पीछा कर दोबारा गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

UP News: सोशल मीडिया पर डाला स्टेटस

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने मोबाइल से दो तमंचे हाथ में लेकर फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया स्टेटस पर साझा कर दिया। वारदात के बाद से आरोपी और उसका साथी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। परिजनों के अनुसार, जब आरोपी युवक घर लौटा तो उसकी बहन फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में मौजूद लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि अर्जुन पिछले चार दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उनका कहना है कि बेटी उसी वजह से स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार को खेत से लौटते समय भी युवक ने कथित तौर पर छेड़खानी की, जिससे आहत होकर बेटी ने यह कदम उठाया।

पुलिस मामले में क्या कहती है? 

इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात, सीओ मांट और नौहझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, मौके पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मामले में सीओ मांट संदीप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े…  यूपी में होली पर हाई अलर्ट! कड़ी सुरक्षा के बीच DGP की सख्त चेतावनी कहा- ‘किसी की इच्छा के खिलाफ न लगाएं रंग’

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल