ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में रंगों की बौछार: 20 देशों के पर्यटकों संग काशी झूमी, गोरखपुर में काला चश्मा पहन होली खेले सीएम योगी

यूपी में रंगों की बौछार: 20 देशों के पर्यटकों संग काशी झूमी, गोरखपुर में काला चश्मा पहन होली खेले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर हर शहर रंगों में सराबोर नजर आया। गोरखपुर में मुख्यमंत्री का अलग अंदाज दिखा, काशी में विदेशी पर्यटकों ने उत्साह से भाग लिया, अयोध्या और वृंदावन में भक्ति के साथ होली खेली गई, जबकि सैफई में अखिलेश यादव परिवार संग उत्सव मनाते नजर आए।
यूपी में रंगों की धूम

UP Holi Celebration: उत्तर प्रदेश में आज होली पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह होते ही लोगों ने एक-दूसरे पर रंग डालना शुरू कर दिया। हर गली-मोहल्ले में अबीर और गुलाल उड़ता दिखाई दे रहा है। चारों तरफ खुशियों और रंगों का माहौल है।

यूपी में रंगों की धूम
यूपी में रंगों की धूम

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने काला चश्मा पहनकर होली खेली। इस दौरान उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और उनके माथे पर अबीर लगाया। उनका यह अंदाज लोगों को खास लगा।वहीं गोरखपुर में ही सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों के साथ होली मनाई। उन्होंने सबको अबीर लगाया और फगुआ गीत भी गाया।

काशी में विदेशी संग रंगोत्सव

वाराणसी, जिसे काशी भी कहा जाता है, वहां होली का रंग और भी अलग दिखा। शहर में जगह-जगह डीजे बज रहे हैं और लोग गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं। कई लोग एक-दूसरे को दौड़ाकर रंग लगा रहे हैं। माहौल पूरी तरह से उत्सव में डूबा हुआ है।इस बार काशी की होली में विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड सहित लगभग 20 देशों से पर्यटक यहां पहुंचे हैं। विदेशी मेहमान भी एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं और भारतीय गानों पर झूमते दिख रहे हैं।

यूपी में रंगों की धूम
यूपी में रंगों की धूम

UP Holi Celebration: अयोध्या में फूलों की होली

बनारस की एक खास झलक तब देखने को मिली, जब एक युवक ने बनारसी अंदाज में एक विदेशी युवती को गुझिया खिलाई। गुझिया खिलाने के बाद वह मुस्कुराते हुए बोला, “यह कल्चरल स्वीट्स है।” यह दृश्य लोगों को काफी पसंद आया।अयोध्या में रामलला के साथ फूलों की होली खेली गई। मंदिर परिसर में भक्तों ने फूलों से उत्सव मनाया। वहीं वृंदावन में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहां लोग रंग और गुलाल के साथ होली का आनंद लेते नजर आए।

UP Holi Celebration: यूपी में रंगों की धूम
यूपी में रंगों की धूम

काशी में विदेशी संग उत्सव

आयरलैंड से आई एक महिला पर्यटक ने बताया कि वह खास तौर पर होली मनाने के लिए काशी आई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां की होली बहुत पसंद है और वह अपने साथियों के साथ जमकर आनंद ले रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे आज और कल दोनों दिन होली खेलेंगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस समय सैफई में हैं। वहां वे अपने परिवार और समर्थकों के साथ होली का त्योहार मनाएंगे।पूरे प्रदेश में इस बार होली का उत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक रंग और राजनीतिक उपस्थिति – तीनों के साथ खास नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े…व्हाइट हाउस का खुलासा : ईरान के परमाणु ठिकानों में जमा यूरेनियम से 11 परमाणु बम बनाने की आशंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल