ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » सेमीफाइनल के रोमांचक मैच में भारत ने इंग्लैण्ड को 7 रनों से हराया, फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

सेमीफाइनल के रोमांचक मैच में भारत ने इंग्लैण्ड को 7 रनों से हराया, फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जोरदार शुरूआत करते हुए 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत की दमदार बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक रही। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार पारी खेलते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन और हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाकर भारत को 253 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की लड़ाई, लेकिन जीत से दूर

254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट, हैरी ब्रूक और जोस बटलर सस्ते में आउट हो गए। हालांकि इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला और तेजी से रन जोड़े। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

गेंदबाजों ने संभाला मोर्चा

भारतीय गेंदबाजों ने दबाव की स्थिति में शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली। अंतिम ओवरों में भारत ने मैच पर पकड़ बनाए रखी और 7 रन से जीत दर्ज की।

T20 World Cup 2026: 8 मार्च को होगा फाइनल

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। क्रिकेट फैंस को इस बड़े मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़े… नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर बोले गिरिराज सिंह, ममता बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल