Home » स्पोर्ट्स » T20 World Cup Final: भारत के सामने इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड से हिसाब बराबर करने की बारी

T20 World Cup Final: भारत के सामने इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड से हिसाब बराबर करने की बारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: इतिहास रचने का मौका

India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम एक और बड़ा इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गई है। पिछले लगभग सवा दो साल में टीम इंडिया ने चार बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। इनमें से दो बार टीम को जीत मिली, जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

भारत के पास इतिहास रचने का मौका

भारत ने टी20 विश्व कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि जून 2023 में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और नवंबर 2023 में हुए वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी। खास बात यह रही कि इन दोनों मुकाबलों में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: इतिहास रचने का मौका
इतिहास रचने का मौका

अब रविवार को अहमदाबाद में भारतीय टीम के पास एक बार फिर इतिहास बनाने का मौका है। अगर भारत न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहता है, तो वह टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी।

India vs New Zealand: पुरानी हार का बदला लेने का मौका

हालांकि भारत के सामने चुनौती आसान नहीं होगी। बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। न्यूजीलैंड ने अब तक जो दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, दोनों बार उसने भारत को हराकर ही खिताब अपने नाम किया था। साल 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ही जीता था।

India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: इतिहास रचने का मौका
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: इतिहास रचने का मौका

रोहित के बाद सूर्या पर भरोसा

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पुरानी हार का बदला ले लिया था। अब टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास भी मौका है कि वह टी20 विश्व कप 2026 जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और आईसीसी हार का हिसाब बराबर करें।

टी20 क्रिकेट से रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद जब टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी गई थी, तो यह फैसला कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था। उस समय हार्दिक पांड्या को कप्तानी का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया।

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: इतिहास रचने का मौका
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: इतिहास रचने का मौका

टी20 में नंबर-1 बनी टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव ने इस भरोसे को सही साबित किया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में काफी मजबूत रही और लगभग अजेय नजर आई। टीम इस फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम भी बनी और लंबे समय तक इस स्थान पर बनी रही। अगर भारत टी20 विश्व कप 2026 जीतता है, तो सूर्यकुमार यादव का नाम भी भारत के सफल कप्तानों में शामिल हो जाएगा।

मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए भी यह मौका खास है। उन्होंने पहले एक खिलाड़ी के रूप में टी20 विश्व कप जीता था और अब उनके पास बतौर हेड कोच भी यह खिताब जीतने का मौका है।

ये भी पढ़ें…T20 Final: विश्व कप फाइनल के लिए अहमदाबाद को स्पेशल ट्रेन चलाएगा पश्चिमी रेलवे

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments