Heat Exposure During Pregnancy: दुनियाभर में बढ़ती हीट वेव और तापमान अब केवल मौसम या पर्यावरण की समस्या नहीं रह गई है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका असर गर्भावस्था और नवजात शिशुओं के जन्म अनुपात पर भी पड़ सकता है.हाल ही में सामने आई एक नई रिसर्च में संकेत मिले हैं कि गर्भावस्था के दौरान ज्यादा गर्मी के संपर्क में आने से लड़कों के जन्म की संभावना थोड़ी कम हो सकती है. यह अध्ययन भारत और सब-सहारा अफ्रीका के बड़े आंकड़ों के आधार पर किया गया है.
क्या कहती है नई रिसर्च
वैज्ञानिक जर्नल Demography में प्रकाशित एक अध्ययन में करीब 50 लाख जन्म के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया. इसके लिए 90 से ज्यादा डेमोग्राफिक और हेल्थ सर्वे के डेटा का इस्तेमाल किया गया.रिसर्च में यह समझने की कोशिश की गई कि गर्भावस्था के अलग-अलग चरणों में बढ़ते तापमान का बच्चे के जन्म अनुपात पर क्या असर पड़ता है.
स्टडी के अनुसार जब अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है, तो उस समय पैदा होने वाले बच्चों में लड़कों की संख्या अपेक्षाकृत कम देखी गई.
Heat Exposure During Pregnancy: भारत और अफ्रीका में अलग-अलग असर
रिसर्च में दिलचस्प बात यह सामने आई कि अलग-अलग क्षेत्रों में तापमान का प्रभाव गर्भावस्था के अलग चरणों में दिखाई दिया.सब-सहारा अफ्रीका में इसका असर पहले ट्राइमेस्टर में ज्यादा देखा गयाजबकि भारत में दूसरे ट्राइमेस्टर के दौरान ज्यादा तापमान का असर अधिक पाया गयाइसके अलावा यह प्रभाव ग्रामीण इलाकों में रहने वाली और अधिक उम्र की गर्भवती महिलाओं में थोड़ा ज्यादा नजर आया.
Heat Exposure During Pregnancy: कितनी कम हो सकती है संभावना
अध्ययन के मुताबिक जब तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, तो लड़कों के जन्म की संभावना में लगभग 0.014 प्रतिशत अंक की हल्की कमी देखी जा सकती है.
वैज्ञानिकों का मानना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण कुछ प्राकृतिक गर्भपात की घटनाएं लड़कों में ज्यादा हो सकती हैं, जिससे जन्म अनुपात प्रभावित हो सकता है.एक्सपर्ट क्या कहते हैं
पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार यह परिणाम पूरी तरह अप्रत्याशित नहीं हैं. जब शरीर का तापमान सामान्य से 1–2 डिग्री ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह स्थिति बुखार जैसी बन सकती है.
गर्भावस्था के दौरान महिला का शरीर पहले से ही संवेदनशील होता है, इसलिए अत्यधिक गर्मी मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए जोखिम बढ़ा सकती है.
गर्भावस्था में गर्मी से बढ़ सकते हैं ये खतरे
- विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा गर्मी के कारण गर्भावस्था में कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है, जैसे:
- हाई ब्लड प्रेशर
- गर्भकालीन डायबिटीज
- समय से पहले प्रसव
- कम वजन वाले बच्चे का जन्म
इसी वजह से वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि हीट वेव प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए खास सुरक्षा और स्वास्थ्य उपाय किए जाने चाहिए
ये भी पढ़े: T20 World Cup 2026: भारत की ऐतिहासिक जीत की प्राइज मनी पर कितना लगेगा टैक्स?







