Alia Bhatt Action Movie: फैंस लंबे समय से आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने उनकी उत्सुकता को बढ़ाते हुए सोमवार को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
‘अल्फा’ का नया पोस्टर रिलीज
आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में आलिया का घायल लुक दिख रहा है, जिसमें केवल उनकी आंख और चेहरा नजर आ रहा है।
पोस्टर का डिज़ाइन ब्लैक और मेटैलिक गोल्ड टोन में है, जो स्लिक, डार्क और रहस्यमय अंदाज में तैयार किया गया है। पोस्टर पर ग्रीक अक्षर में ‘ए’लिखा है। इसके नीचे फिल्म के प्रमुख कलाकारों, अनिल कपूर और बॉबी देओल के नाम भी दिखाई दे रहे हैं। आलिया ने लिखा, “अल्फा 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिलते हैं सिनेमाघर में।”

Alia Bhatt Action Movie: महिला प्रधान स्पाई फिल्म की शुरुआत
फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और इसे यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी। खास बात यह है कि पहली बार इस यूनिवर्स में महिला प्रधान कहानी दिखाई जाएगी।
फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों खतरनाक मिशनों पर निकलती हैं और कहानी हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर होगी। आलिया और शरवरी के अलावा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।इस यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म ‘टाइगर’ से हुई थी।

रिलीज डेट फाइनल, फैंस उत्साहित
पहले फिल्म ‘अल्फा’ क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स पर ज्यादा काम होने के कारण इसे 17 अप्रैल 2026 तक शिफ्ट कर दिया गया था। यशराज फिल्म्स ने बताया कि दर्शकों को फिल्म का बेहतरीन विज़ुअल अनुभव दिखाने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय चाहिए।
अब रिलीज डेट फाइनल हो गई है और फैंस इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।इसके अलावा, आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशलजैसे बड़े कलाकार हैं।
ये भी पढ़ें: पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा: 50 श्रमिकों को ले जा रही बस पलटी, 24 घायल








