ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » क्या Ranveer Singh की धुरंधर 2 तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? ओपनिंग डे पर बन सकता है बड़ा इतिहास

क्या Ranveer Singh की धुरंधर 2 तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? ओपनिंग डे पर बन सकता है बड़ा इतिहास

क्या Ranveer Singh की धुरंधर 2 तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? ओपनिंग डे पर बन सकता है बड़ा इतिहास

Dhurandhar 2 Box Office:  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया है.एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखती है.

पेड प्रिव्यू में ही बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके पेड प्रिव्यू शो में ही करीब 25 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है.अगर ऐसा होता है तो यह पेड प्रिव्यू के मामले में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है. रिलीज से पहले ही फिल्म की इस रफ्तार ने ट्रेड एक्सपर्ट्स का ध्यान खींच लिया है.

Dhurandhar 2 Box Office:100 करोड़ ओपनिंग का टारगेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ का लक्ष्य ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन करना है.अगर फिल्म ऐसा करने में सफल रहती है तो यह भारत की सबसे बड़ी ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली ओपनिंग देने वाली फिल्म बन सकती है.

Dhurandhar 2 Box Office: प्रभास की ‘सालार’ का रिकॉर्ड खतरे में

फिलहाल ए सर्टिफिकेट फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के नाम है. इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था.अब माना जा रहा है कि अगर ‘धुरंधर 2’ 100 करोड़ के आसपास ओपनिंग करती है, तो सालार का यह रिकॉर्ड टूट सकता है.

स्टार कास्ट और कहानी को लेकर बढ़ा उत्साह

धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में

  • अर्जुन रामपाल
  • संजय दत्त
  • आर माधवन
  • सारा अर्जुन

जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है, जिसके बाद से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.यह फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. पहले भाग को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.अब मेकर्स को उम्मीद है कि दूसरा भाग और भी बड़े स्तर पर सफलता हासिल करेगा.

ये भी पढ़े: ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मुज्तबा ने संभाली कमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल