ख़बर का असर

Home » बिहार » बिहार में इंटरफेथ शादी के बाद विवाद, महिला का दावा– धर्म बदलने और गोमांस खाने का दबाव

बिहार में इंटरफेथ शादी के बाद विवाद, महिला का दावा– धर्म बदलने और गोमांस खाने का दबाव

बिहार में इंटरफेथ शादी के बाद विवाद, महिला का दावा– धर्म बदलने और गोमांस खाने का दबाव

Bihar News: बिहार के किशनगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा पैदा कर दी है. एक युवती ने अपने ससुराल पक्ष पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है.यह मामला एक इंटरफेथ शादी के बाद शुरू हुए पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

4 साल पहले हुई थी इंटरफेथ मैरिज

मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज के नवाबगंज इलाके की रहने वाली प्रिया घोष (23) ने करीब चार साल पहले खुशाल अहमद (27) से शादी की थी. बताया जाता है कि दोनों की पहले दोस्ती हुई और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया.कुछ समय बाद दोनों ने घर से निकलकर विवाह कर लिया और शादी के बाद प्रिया अपने पति के साथ रहने लगीं.

Bihar News: महिला का आरोप: धर्म बदलने का बनाया दबाव

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के कुछ लोग उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे.उसका कहना है कि उससे कहा गया कि वह इस्लाम स्वीकार करे और रमजान के दौरान रोजा रखे. महिला का दावा है कि उसने कई बार इस बात से इनकार किया.

Bihar News: पति ने किया पत्नी का समर्थन

इस पूरे मामले में महिला के पति खुशाल अहमद अपनी पत्नी के समर्थन में सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रिया से शादी उसके धर्म को देखकर नहीं की और वह अपनी पत्नी की धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं.बताया जा रहा है कि पति ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साझा की है, जिसमें परिवार के भीतर इस मुद्दे पर बातचीत सुनाई दे रही है.

मारपीट और धमकी देने का भी आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि कुछ दिन पहले उसके साथ मारपीट और धमकी की घटना हुई. आरोप है कि इस दौरान परिवार के कुछ सदस्यों ने उसे और उसके पति को डराने की कोशिश की.हालांकि, ससुराल पक्ष का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं.घटना के बाद दंपती फिलहाल महिला के मायके में रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में भी कराया गया.पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े: क्या Ranveer Singh की धुरंधर 2 तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? ओपनिंग डे पर बन सकता है बड़ा इतिहास

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल