Amaravati: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) और महाराष्ट्र सरकार की महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) के तहत अमरावती के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 69 सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं। इन योजनाओं ने गरीब मरीजों को बिना खर्च के उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
आयुष्मान भारत और महात्मा फुले योजना की सफलता
अमरावती के शासकीय अस्पताल में इस साल अब तक 44,000 से अधिक मुफ्त सर्जरी की गई हैं। अस्पताल ने राज्य में सबसे अधिक फ्री सर्जरी करने के लिए ख्याति प्राप्त की है। यहां किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस, न्यूरोसर्जरी, कैंसर इलाज और किडनी स्टोन सर्जरी जैसी जटिल प्रक्रियाएं मुफ्त में की जा रही हैं। निजी अस्पतालों में इन इलाजों का खर्च लाखों रुपए होता, लेकिन यहां गरीब मरीजों को बिना एक पैसा खर्च किए सर्वोत्तम इलाज मिल रहा है।
Amaravati: किडनी ट्रांसप्लांट मरीजों के परिजनों का आभार
किडनी ट्रांसप्लांट के कई मरीजों के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अस्पताल के डॉक्टरों का आभार जताया। एक मरीज की पत्नी ने कहा, “हमने प्राइवेट अस्पतालों में लाखों खर्च किए थे, लेकिन अब मोदी सरकार की योजना से हमें बिना किसी खर्च के यह इलाज मिल गया।”
सरकार की हेल्थ स्कीमों से गरीबों की सेवा में सफलता
अस्पताल के डीन डॉ. अमोल नरोटे ने कहा, “सरकार की इन योजनाओं के कारण हम गरीब मरीजों का इलाज कर पा रहे हैं। नए पोर्टल के लॉन्च से प्रक्रिया और भी आसान हो गई है, जो मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।”







