ख़बर का असर

Home » बिहार » बिहार की सियासत में नई चर्चा! जदयू विधायकों का दावा ‘निशांत कुमार’ होंगे नए CM

बिहार की सियासत में नई चर्चा! जदयू विधायकों का दावा ‘निशांत कुमार’ होंगे नए CM

Bihar New CM

Bihar New CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जब से जदयू की सदस्यता ग्रहण की है, तब से ही राजनीति के गलियारों में यह बहस छिड़ गई है कि क्या नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, कभी भी सीएम बनने को लेकर निशांत कुमार ने कुछ नहीं कहा। मीडिया के सवालों से भी बचते नजर आए। लेकिन, अब जदयू की ओर से निशांत कुमार को प्रदेश का अगला सीएम बनाने की वकालत तेज हो गई है।

प्रदेश के लोगों को चौंका

हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले ने प्रदेश के लोगों को चौंका दिया। जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की, तो जदयू कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यालय में तोड़फोड़ हुई। सड़कों पर नीतीश कुमार के समर्थन में कार्यकर्ता जमा हुए। हालांकि, सीएम ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में कार्यकर्ताओं के गुस्से को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा कि वे भले ही दिल्ली जाएंगे, लेकिन बिहार के विकास कार्यों में हमेशा योगदान देते रहेंगे, इसीलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, फिर भी कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद जो लंबे समय से मांग थी, वह थी निशांत कुमार को पार्टी में लाया जाए। आखिरकार, निशांत कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया। जदयू में शामिल होने के बाद मीडिया ने कई बार उनसे सीएम बनने को लेकर सवाल किया, लेकिन उन्होंने हर बार सवाल को टाल दिया।

Bihar New CM: सवाल को निशांत ने टाला

वहीं आज गुरुवार को निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे थे, जहां सीएम बनने वाले सवाल को निशांत कुमार ने टाल दिया। इस बीच जदयू विधायक रुहैल रंजन और चेतन आनंद ने दावा किया कि ग्रामीणों की जो इच्छा है, उसे पूरा किया जाएगा। निशांत कुमार को बिहार का अगला सीएम बनाएंगे। गांव में ग्रामीण महिलाओं ने निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग की है। निशांत कुमार ने अपने गांव में ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात की और सभी से आशीर्वाद भी मांगा। निशांत कुमार ने कहा कि वह गांव के लोगों के साथ दादा-दादी का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपने पिता के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। बस जनता का आशीर्वाद चाहिए, ताकि मनोबल बना रहे। जदयू विधायक रुहैल रंजन ने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री निशांत कुमार होने चाहिए। वे पढ़े-लिखे हैं और इंजीनियर हैं। बहुत ही सरल स्वभाव के हैं। हम लोग उन्हें सीएम बनाएंगे। वे बहुत मेहनती हैं। जदयू विधायक चेतन आनंद ने कहा कि निशांत कुमार अपने गांव आए हैं और उन्हें सभी का आशीर्वाद मिल रहा है। बिहार की जनता का आशीर्वाद भी है। हम लोग निशांत कुमार को सीएम बनाएंगे।

ये भी पढ़े… बदायूं में क्यों की गई हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या? हुआ बड़ा खुलासा…

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल