Home » राष्ट्रीय » Fake Job: नोएडा में फर्जी नौकरी ऑफर गिरोह का भंडाफोड़

Fake Job: नोएडा में फर्जी नौकरी ऑफर गिरोह का भंडाफोड़

Fake Job

Fake Job: ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे महत्वपूर्ण सामान बरामद किया है, जिनमें फर्जी जॉब ऑफर लेटर और नकद राशि शामिल है।

ठगी का तरीका और गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में विकास डाबर, अरुण कुमार और वैभव कुमार नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने नौकरी तलाश रहे युवाओं से संपर्क कर उन्हें आकर्षक सैलरी वाली नौकरियों का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठी। पुलिस ने तीनों को इटेड़ा गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, 6 फर्जी जॉब ऑफर लेटर, तीन मोबाइल फोन और 7600 रुपये नकद बरामद किए।

Fake Job: ठगी की साजिश और फर्जी जॉब ऑफर

आरोपियों ने माईवर्कडेजॉब्स.कॉम वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाकर नौकरी तलाशने वाले युवाओं का डेटा जुटाया और उन्हें नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का वादा किया। सौदा तय होने पर ये लोग 40,000 से 60,000 रुपये तक टोकन मनी के रूप में ले लेते थे। इसके बाद फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेजकर युवाओं से शेष रकम की मांग करते थे।

लाखों की ठगी और पुलिस की जांच

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे इस तरीके से कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और लेन-देन की जांच कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर रही है।