Assembly Election Dates Announced: चुनाव आयोग के द्वारा आज( रविवार) को पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आयोग शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें West पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू ,केरल , असम और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल: 294 सीटों पर चुनाव
पश्चिम बंगाल में पिछली बार 2021 में आठ चरणों में मतदान हुआ था। राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च से 29 अप्रैल तक वोटिंग हुई थी और 2 मई को नतीजे आए थे। उस चुनाव में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज कर सत्ता बरकरार रखी थी। राज्य विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।
Assembly Election Dates Announced: एक चरण में मतदान की परंपरा
234 सदस्यीय तमिलनाडू विधानसभा के लिए पिछली बार 6 अप्रैल 2021 को एक ही चरण में मतदान हुआ था। इस बार भी मुकाबला मुख्य रूप से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले गठबंधनों के बीच माना जा रहा है।
केरल में NDA बनाम वाम मोर्चा
140 सीटों वाली केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त होगा। यहां मुख्य मुकाबला वाम दलों के नेतृत्व वाले मोर्चे और भाजपा नीत एनडीए के बीच माना जा रहा है।
Assembly Election Dates Announced: असम और पुडुचेरी में भी चुनाव
Assam में पिछली बार 2021 में तीन चरणों में मतदान हुआ था। यहां विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं और वर्तमान में भाजपा की सरकार है। वहीं पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए भी इसी चुनाव कार्यक्रम के तहत मतदान कराया जाएगा।
दिलचस्प होगा चुनावी मुकाबला
इन राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों के कारण चुनावी मुकाबला काफी रोचक रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता हासिल करने की कोशिश में है, जबकि तृणमूल कांग्रेस अपनी सरकार बचाने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं तमिलनाडु, केरल और असम में भी प्रमुख दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़े… ‘परिवर्तन यात्रा’ से बंगाल की सियासत में हलचल, ग्राउंड पर दिखी अलग तस्वीर







