CM Yogi’s instructions: योगी आदित्यनाथ ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी भर्ती बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों से कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया में गरिमा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
पेपर सेटर्स को स्पष्ट निर्देश
भर्ती बोर्डों के चेयरपर्सन्स के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की आस्था और गरिमा से जुड़ी अमर्यादित टिप्पणी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रश्न पत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि परीक्षा के प्रश्नों में कोई भी आपत्तिजनक या विवादित सामग्री शामिल न हो।
CM Yogi’s instructions: बार-बार गलती करने वालों पर लगेगा प्रतिबंध
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो लोग बार-बार ऐसी गलतियां करते हैं, उन्हें तुरंत प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया से बाहर किया जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र तैयार करने वाली एजेंसियों और विशेषज्ञों के साथ होने वाले समझौता ज्ञापन (MoU) में भी इन नियमों को औपचारिक रूप से शामिल किया जाए, ताकि जवाबदेही तय हो सके।
पश्चिमी यूपी में बारिश को लेकर भी निर्देश
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश के प्रभाव की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को फील्ड में जाकर फसलों को हुई क्षति का तत्काल आकलन कराने और प्रभावित किसानों को समयबद्ध राहत व मुआवजा देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
CM Yogi’s instructions: किसानों को राहत देना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया जाए।
ये भी पढ़े… चुनावी बिगुल बजने वाला? 5 राज्यों पर आज EC का बड़ा ऐलान







