5-State Polls 2026: चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाएगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
अलग-अलग चरणों में होगा मतदान
असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डालेंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
5-State Polls 2026: 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन पांच राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं और यहां 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पिछले 12 महीनों में कई नए प्रयोग किए गए हैं।
मतदाता सूची में सुधार के लिए SIR प्रक्रिया
चुनाव आयोग के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर रखने होंगे और वोट देने के बाद ही वापस लिए जा सकेंगे। आयोग ने यह भी तय किया है कि एक पोलिंग स्टेशन पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।
5-State Polls 2026: युवाओं से मतदान करने की अपील
मुख्य चुनाव आयुक्त ने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और भारत में चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है।
पिछली बार कई चरणों में हुए थे चुनाव
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही सभी पांच राज्यों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया है। इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है।पिछले 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों, असम में 3 चरणों, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हुआ था। इस बार चुनाव कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं।
ये भी पढ़े… चुनावी बिगुल बजने वाला? 5 राज्यों पर आज EC का बड़ा ऐलान







