ख़बर का असर

Home » धर्म » चैत्र नवरात्रि 2026 से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, माता रानी बरसाएंगी सुख-समृद्धि

चैत्र नवरात्रि 2026 से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, माता रानी बरसाएंगी सुख-समृद्धि

चैत्र नवरात्रि से पहले कुछ विशेष शुभ वस्तुएं घर में लाना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि कलश, मोर पंख, सोने या चांदी का सिक्का, सोलह श्रृंगार और कमल का फूल घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है और परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि बनी रहती है।
नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें

Chaitra Navratri 2026:19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है और इसका समापन 27 मार्च 2026 को होगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से माता रानी की आराधना करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि शुरू होने से पहले कुछ शुभ वस्तुएं घर में लाना बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि से पहले कौन-कौन सी चीजें घर में लाना शुभ माना जाता है।

कलश: नवरात्रि की सबसे महत्वपूर्ण पूजा सामग्री

नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश या घट स्थापित किया जाता है। इसलिए चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले पीतल या तांबे का कलश घर में लाकर रखना शुभ माना जाता है। ये दोनों धातु पवित्रता और शुभता के प्रतीक माने जाते हैं।

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें
नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें

Chaitra Navratri 2026: मोर पंख घर में बढ़ाता है सकारात्मक ऊर्जा 

नवरात्रि से पहले मोर पंख घर में लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के मंदिर में या मुख्य द्वार के पास रखा जा सकता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सोने या चांदी का सिक्का

चैत्र नवरात्रि से पहले सोने या चांदी का सिक्का खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में इस सिक्के को पूजा स्थल पर रखें और बाद में इसे तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। मान्यता है कि इससे धन में वृद्धि होती है और घर में समृद्धि बनी रहती है।

नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें
नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें

सोलह श्रृंगार की सामग्री

नवरात्रि से पहले सोलह श्रृंगार की चीजें खरीदकर घर में रखना भी शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को ये सामग्री अर्पित करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।

कमल का फूल

नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले कमल का फूल खरीदकर रखना चाहिए। फिर नवरात्रि के दौरान इसे मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें। मान्यता है कि कमल का फूल अर्पित करने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

ये भी पढ़ें…1 जनवरी नहीं, इस दिन से शुरू होता है हिंदुओं का नया साल, 2026 में कब होगा नव आरंभ

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल