Home » देश-विदेश » होर्मुज पार कर भारत पहुँचा 46,000 टन एलपीजी से भरा नंदा देवी जहाज, गुजरात वादीनार पोर्ट में लैंडिंग

होर्मुज पार कर भारत पहुँचा 46,000 टन एलपीजी से भरा नंदा देवी जहाज, गुजरात वादीनार पोर्ट में लैंडिंग

भारत पहुंचे दो एलपीजी जहाज

India LPG Imports: होर्मुज जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिसे पिछले महीने शुरू हुए अमेरिका-इज़राइल युद्ध के दौरान ईरान ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। हालांकि, ईरान ने भारतीय जहाजों को सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी, जिससे भारत तक गैस टैंकर पहुँच सके।

सुरक्षित भारत पहुंचा एलपीजी टैंकर

कतर से एलपीजी लेकर रवाना हुआ भारतीय जहाज नंदा देवी मंगलवार को गुजरात के जामनगर के पास वादीनार बंदरगाह पहुँच गया। इस जहाज में 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी गैस लदी हुई थी। पिछले दो दिनों में होर्मुज मार्ग से भारत दो एलपीजी जहाज पहुँचे हैं। एक दिन पहले शिवालिक जहाज लगभग 45-46 हजार टन गैस लेकर मुंद्रा बंदरगाह पर उतरा था।

India LPG Imports: भारत पहुंचे दो एलपीजी जहाज
भारत पहुंचे दो एलपीजी जहाज

इन जहाजों के सुरक्षित पहुँचने से इस संवेदनशील समुद्री मार्ग के जरिए ईंधन ढुलाई को लेकर चिंताओं में राहत मिली है। इससे पहले बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के बाद टैंकर सफलतापूर्वक खुले समुद्र में पहुँच गए।

India LPG Imports: एलपीजी आपूर्ति में बड़ी राहत

सिन्हा ने कहा कि दो भारतीय एलपीजी जहाज शिवालिक और नंदा देवी मिलकर लगभग 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे हैं। ये दोनों जहाज शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि फारस की खाड़ी में काम कर रहे सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उनसे जुड़ी किसी भी अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं मिली है।

वैश्विक तेल की कीमतों में भी इस युद्ध का असर देखा गया। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने और ईरान द्वारा जहाजों पर संभावित जवाबी हमलों, मिसाइल तथा ड्रोन हमलों के कारण तेल की कीमतों में लगभग 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

ये भी पढ़े…काबुल में भीषण एयरस्ट्राइक का दावा: अस्पताल तबाह, 400 मौतें; आंकड़ा बढ़ने की आशंका