ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » खामेनेई की हत्या के बाद ईरान के दूसरे नेता अली लारिजानी पर इजराइल का एयर स्ट्राइक, खामेनेई के बाद दूसरा बड़ा हमला

खामेनेई की हत्या के बाद ईरान के दूसरे नेता अली लारिजानी पर इजराइल का एयर स्ट्राइक, खामेनेई के बाद दूसरा बड़ा हमला

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के बाद, इजराइल ने लारिजानी पर एयर स्ट्राइक किया। अमेरिका और इजराइल टारगेट किलिंग प्लान के तहत 40 शीर्ष कमांडर मार चुके हैं। लारिजानी कट्टरपंथी नेता माने जाते हैं और उनके लिए ईरान ने चार उत्तराधिकारियों का फॉर्मूला तैयार किया है।
इजराइल का ईरान स्ट्राइक: लारिजानी निशाने पर

 Israel Attacks Ali Larijani: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद अब इजराइल ने ईरान के दूसरे सबसे ताकतवर नेता अली लारिजानी को निशाना बनाया है। मंगलवार, 17 मार्च को इजराइल ने लारिजानी के ठिकानों पर हवाई हमला किया। यह हमला इजराइल की गुप्त खुफिया रिपोर्ट पर आधारित था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि लारिजानी इस हमले में मारे गए या नहीं। खामेनेई की मौत के बाद लारिजानी ही ईरान की सेना और सुरक्षा मामलों का संचालन कर रहे थे। लारिजानी ईरान सुरक्षा परिषद के सचिव पद पर भी कार्यरत हैं।

इजराइल का ईरान स्ट्राइक: लारिजानी निशाने पर
इजराइल का ईरान स्ट्राइक: लारिजानी निशाने पर

इजराइल ने लारिजानी को निशाना बनाया

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, जंग के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही इजराइल ने लारिजानी के ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, इजराइल के पास लारिजानी के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी।

खामेनेई की हत्या के बाद सभी बड़े फैसले लारिजानी ही ले रहे थे क्योंकि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अभी घायल हैं। लारिजानी को खामेनेई का करीबी माना जाता था और जून 2025 में उन्हें सर्वोच्च सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया गया था।

अमेरिकी सेंटकॉम कमांड ने हाल ही में लारिजानी को अपनी हिटलिस्ट में शामिल किया और उन पर जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा की।

  Israel Attacks Ali Larijani: लारिजानी ने मुस्लिम देशों को लिखा पत्र

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लारिजानी ने सोमवार, 16 मार्च को अपनी आखिरी पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्होंने ईरान की तरफ से सभी मुस्लिम देशों को पत्र लिखा और इसमें यहूदियों और ईसाइयों से लड़ने की बात कही। इसके अलावा, उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भी धमकी दी थी।लारिजानी पहले ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं पाए। उन्हें ईरान के कट्टरपंथी नेताओं में गिना जाता है।

  Israel Attacks Ali Larijani: इजराइल का ईरान स्ट्राइक: लारिजानी निशाने पर
इजराइल का ईरान स्ट्राइक: लारिजानी निशाने पर

40 कमांडर मारे, उत्तराधिकारी तैयार

28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका ने पहली बार ईरान पर हमला किया था। तब से अब तक ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कुल 40 शीर्ष कमांडर मारे जा चुके हैं। अमेरिका और इजराइल बड़े नेताओं को टारगेट किलिंग प्लान के तहत निशाना बना रहे हैं।

हालांकि, ईरान ने चार उत्तराधिकारी वाला फॉर्मूला पहले से तैयार कर रखा है। इसके तहत अगर किसी पद पर बैठे नेता की हत्या हो जाती है, तो तुरंत उनके उत्तराधिकारी का ऐलान किया जा सकता है। प्रत्येक पद के लिए पहले से चार संभावित उत्तराधिकारियों के नाम तय हैं।

ये भी पढ़े…काबुल में भीषण एयरस्ट्राइक का दावा: अस्पताल तबाह, 400 मौतें; आंकड़ा बढ़ने की आशंका

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल