भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर Kuldeep Yadav के विवाह समारोह का जश्न अब लखनऊ में देखने को मिल रहा है। शहर के मशहूर The Centrum होटल में आयोजित रिसेप्शन में क्रिकेट, राजनीति और फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई हस्तियां पहुंच रही हैं। रिसेप्शन की शुरुआत ही शाही अंदाज में हुई, जब कुलदीप अपनी पत्नी वंशिका के साथ खास अंदाज में समारोह स्थल पर पहुंचे। पूरे परिसर को रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आ रहा है।
समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को लेकर रही। कुलदीप और वंशिका 1960 मॉडल की विंटेज रोल्स-रॉयस कार में बैठकर होटल पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह खास कार दिल्ली से मंगवाई गई थी ताकि एंट्री को यादगार बनाया जा सके।
दुल्हन संग पहुंचे Kuldeep Yadav
दोनों ने पारंपरिक परिधान में शिरकत की। कुलदीप ब्लैक बंदगला सूट में नजर आए, जबकि वंशिका क्रीम रंग की साड़ी में बेहद सादगी और शालीनता के साथ दिखाई दीं। उनकी जोड़ी को देखते ही मेहमानों ने तालियों के साथ स्वागत किया। रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath भी पहुंचे। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर आए, कुलदीप ने आगे बढ़कर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं वंशिका ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों ने भी इस पल को कैमरों में कैद किया। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई बड़े नाम भी दिखाई दिए। टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir, पूर्व ओपनर Shikhar Dhawan और स्टार ऑलराउंडर Ravindra Jadeja अपनी पत्नियों के साथ समारोह में शामिल हुए। क्रिकेट जगत के इन सितारों की मौजूदगी से कार्यक्रम का आकर्षण और बढ़ गया। मेहमानों के बीच खिलाड़ियों से मुलाकात और तस्वीरें लेने का सिलसिला भी चलता रहा।
आज लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर श्री कुलदीप यादव जी के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।@imkuldeep18 pic.twitter.com/owe86uHpT2
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 17, 2026
राजनीतिक हस्तियों की भी मौजूदगी
रिसेप्शन में राजनीति से जुड़े कई प्रमुख चेहरे भी शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेता और बीसीसीआई उपाध्यक्ष Rajeev Shukla लखनऊ पहुंच चुके हैं और उन्होंने मीडिया से बातचीत में कुलदीप-वंशिका को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस भव्य रिसेप्शन में करीब 900 से अधिक मेहमान शामिल हो सकते हैं, जिससे यह समारोह शहर की चर्चित शादियों में गिना जा रहा है।
Read More : ईरान के साथ जंग में अकेले पड़ गए ट्रंप, NATO देश क्या बोले? जान लीजिए खुद







