Home » Foreign Affairs » 19 दिन की जंग में ईरान को बड़ा झटका, कई शीर्ष नेताओं की मौत का दावा

19 दिन की जंग में ईरान को बड़ा झटका, कई शीर्ष नेताओं की मौत का दावा

Iran crisis: इजरायल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान को लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के कई वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया है। ताजा घटनाक्रम में इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को एयरस्ट्राइक में मार गिराया गया है। इससे पहले ईरान के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की मौत की भी खबर सामने आई थी। हालांकि, खातिब की मौत को लेकर ईरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इजरायल का बड़ा बयान अब और होंगे हमले

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने कहा है कि सेना को यह अधिकार दिया गया है कि जैसे ही खुफिया जानकारी और मौका मिले, वह बिना अतिरिक्त अनुमति के ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में और भी “चौंकाने वाली घटनाएं” हो सकती हैं।

Iran crisis: लारीजानी की मौत भी बड़ा झटका

इससे एक दिन पहले ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी की मौत की पुष्टि खुद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने की थी। लारीजानी ईरान की सुरक्षा नीति और अंतरराष्ट्रीय बातचीत में अहम भूमिका निभाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में उनके परिवार के कुछ सदस्य और सहयोगी भी मारे गए।

Iran crisis: कौन थे इस्माइल खातिब?

इस्माइल खातिब ईरान के खुफिया मंत्रालय (MOIS) के प्रमुख थे और देश की आंतरिक सुरक्षा व खुफिया ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इजरायली सूत्रों का दावा है कि हमले में उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए।

ईरान को भारी नुकसान, कई बड़े नाम शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस युद्ध में अब तक ईरान के कई शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेता मारे जा चुके हैं, जिनमें शामिल हैं: सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (दावा), अली शामखानी, मोहम्मद पाकपुर, अजीज नसीरजादेह, अब्दोलरहीम मुसावी, ग़ोलामरेज़ा सोलेमानी, अली लारीजानी, इस्माइल खातिब, इसके अलावा IRGC के कई अधिकारी और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिक भी हमलों का निशाना बने हैं।

Iran crisis: करीब 40 वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने का दावा

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में अब तक लगभग 40 वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे जा चुके हैं। ये हमले मुख्य रूप से ईरान के सैन्य ठिकानों, मिसाइल बेस और नेतृत्व को टारगेट कर रहे हैं। वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।

स्थिति बेहद तनावपूर्ण

Iran crisis: मौजूदा हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों और बड़े नेताओं की मौत के दावों ने इस संघर्ष को और खतरनाक बना दिया है। हालांकि, कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है, ऐसे में स्थिति तेजी से बदल सकती है।

 

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पितृत्व अवकाश को मान्यता देने की सिफारिश