ख़बर का असर

Home » Uncategorized » आंध्र प्रदेश में ‘दिव्यांग शक्ति योजना’ लॉन्च, दिव्यांगजनों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

आंध्र प्रदेश में ‘दिव्यांग शक्ति योजना’ लॉन्च, दिव्यांगजनों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

Free bus: आंध्र प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए ‘दिव्यांग शक्ति योजना’ की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में शुरू हुई इस योजना के तहत अब दिव्यांगजन राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। दिव्यांग शक्ति योजना के तहत APSRTC की सिटी ऑर्डिनरी, मेट्रो एक्सप्रेस, पल्ले वेलुगु, अल्ट्रा पल्ले वेलुगु और एक्सप्रेस बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Free bus: आंध्र प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए ‘दिव्यांग शक्ति योजना’ की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में शुरू हुई इस योजना के तहत अब दिव्यांगजन राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना की सफलता के बाद सरकार का यह एक और बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

सीएम ने की शुरुआत

योजना के शुभारंभ के मौके पर सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मंत्री नारा लोकेश भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंगलगिरी से पेनुमाका तक बस में सफर किया और इस दौरान दिव्यांगजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा।

Free bus: सालाना 207 करोड़ खर्च

राज्य सरकार ने इस योजना के प्रभावी संचालन के लिए हर साल करीब 207 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला लिया है। इस दौरान सीएम ने लाभार्थियों के लिए विशेष लंच का भी आयोजन किया, जिसमें सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया गया और सामाजिक समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

क्या है दिव्यांग शक्ति योजना?

Free bus: दिव्यांग शक्ति योजना के तहत APSRTC की सिटी ऑर्डिनरी, मेट्रो एक्सप्रेस, पल्ले वेलुगु, अल्ट्रा पल्ले वेलुगु और एक्सप्रेस बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह योजना 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले 21 श्रेणियों के लोगों पर लागू होगी। इससे करीब 12.76 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के अवसर बढ़ेंगे।

 

ये भी पढ़े: यूपी में कृषि विकास की रफ्तार दोगुनी, किसानों को मिला बड़ा आर्थिक बल: सीएम योगी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल