ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » ईरान को भारत की मदद, युद्ध के बीच पहुंची पहली मेडिकल खेप

ईरान को भारत की मदद, युद्ध के बीच पहुंची पहली मेडिकल खेप

Iran और Israel के बीच जारी युद्ध और United States की भागीदारी के बीच भारत ने मानवीय पहल करते हुए बड़ा कदम उठाया है। भारत की ओर से ईरान के लोगों के लिए पहली चिकित्सा सहायता की खेप भेजी गई है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि यदि वे मदद करना चाहते हैं, तो केवल आधिकारिक बैंक खाते के जरिए ही दान करें।

Iran crisis: Iran और Israel के बीच जारी युद्ध और United States की भागीदारी के बीच भारत ने मानवीय पहल करते हुए बड़ा कदम उठाया है। भारत की ओर से ईरान के लोगों के लिए पहली चिकित्सा सहायता की खेप भेजी गई है। यह मदद ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है। इस पहल के लिए ईरान ने भारत और यहां के लोगों का दिल से आभार जताया है।

ईरान ने भारत का जताया आभार

भारत में स्थित Embassy of Iran in India ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि भारत के लोगों की ओर से भेजी गई यह पहली मेडिकल सहायता है। दूतावास ने इसे इंसानियत की मिसाल बताते हुए भारतीय नागरिकों को धन्यवाद कहा।

Iran crisis: भारत-ईरान के मजबूत रिश्ते

भारत और ईरान के बीच संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं। दोनों देशों के बीच कई रणनीतिक समझौते हुए हैं। खासतौर पर Chabahar Port समझौता दोनों देशों की साझेदारी का अहम उदाहरण है, जिसके तहत भारत को इस पोर्ट के विकास और संचालन के लिए 10 साल की लीज दी गई थी। हालांकि मौजूदा हालात के कारण इसका इस्तेमाल प्रभावित हुआ है।

दूतावास की अपील और चेतावनी

Iran crisis: दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि यदि वे मदद करना चाहते हैं, तो केवल आधिकारिक बैंक खाते के जरिए ही दान करें। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि किसी भी अनऑफिशियल QR कोड या UPI लिंक पर भरोसा करें, क्योंकि उनके लिए दूतावास जिम्मेदार नहीं होगा।

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल