Delhi news: राजधानी दिल्ली में मार्च की शुरुआत में जहां भीषण गर्मी ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, वहीं अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों में ठंड और बारिश की वापसी ने लोगों को हैरान कर दिया है। बुधवार शाम के बाद गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मौसम और ज्यादा खराब रह सकता है, साथ ही बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
तापमान में आई बड़ी गिरावट
पहाड़ों में ताजा बर्फबारी और बारिश का असर अब दिल्ली के मौसम पर साफ दिख रहा है। महीने की शुरुआत में जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब गिरकर करीब 27 डिग्री तक आ गया है। यानी तापमान में लगभग 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
Delhi news: बारिश से मौसम हुआ सुहावना
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। कुछ इलाकों में 12.5 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर 17.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों में मौसम और सक्रिय हो सकता है। इसका असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा और अगले दो दिनों में बारिश बढ़ सकती है।
Delhi news: उत्तराखंड के में बर्फबारी, शिमला में बढ़ी ठंड
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में ताजा हिमपात से ठंड फिर बढ़ गई है। शिमला में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है, लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है। मॉल रोड पर लोग गर्म कपड़ों में घूमते नजर आए और मौसम का आनंद लेते दिखे।
गुलमर्ग में जमी बर्फ की चादर
Delhi news: गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद करीब 5-6 इंच तक बर्फ जम गई है। वहीं सोनमर्ग समेत कई इलाकों में भी बर्फबारी हुई है, जिससे पर्यटकों के लिए नजारा और भी खूबसूरत हो गया है।मनाली और आसपास के हिल स्टेशनों पर बर्फबारी के चलते पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के लिए यह राहत भरी खबर है।
ये भी पढ़े: रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: KMA में 25% बढ़ोतरी, सैलरी बढ़ने का रास्ता साफ







