ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » नवरात्र में कुट्टू का आटा बना ‘जहर’! यूपी के बागपत-बिजनौर में ADM समेत 50 से ज्यादा लोग बीमार

नवरात्र में कुट्टू का आटा बना ‘जहर’! यूपी के बागपत-बिजनौर में ADM समेत 50 से ज्यादा लोग बीमार

नवरात्र के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जिलों से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुट्टू के आटे से बना फलाहार खाने के बाद करीब 50 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों के अनुसार सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल भरोसेमंद और पैक्ड खाद्य सामग्री ही खरीदें, खासकर व्रत के दौरान।

Up news: नवरात्र के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जिलों से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुट्टू के आटे से बना फलाहार खाने के बाद करीब 50 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। बागपत में तो अपर जिलाधिकारी (ADM-न्यायिक) शिव नारायण सिंह भी इसकी चपेट में आ गए।

बागपत में ADM समेत कई लोग बीमार

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम शिव नारायण सिंह, उनके सहायक सतीश कश्यप और अन्य लोगों ने कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे। खाने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, बेचैनी और घबराहट की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर तुरंत जिला संयुक्त अस्पताल और CHC बड़ौत में भर्ती कराया गया।

Up news: कई गांवों के लोग भी हुए प्रभावित

इस घटना में कासिमपुर खेड़ी के एक ही परिवार के 9 लोग, मलकपुर के 6 और बावली के 2 लोग भी शामिल हैं। सभी ने कुट्टू का आटा खाने के बाद तबीयत खराब होने की शिकायत की।

Up news: बिजनौर में भी 30 लोग बीमार

उधर बिजनौर जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। नवरात्र के पहले दिन करीब 30 लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद उल्टी-दस्त का शिकार हो गए। मंडावली और नजीबाबाद के कई गांवों के लोग इससे प्रभावित हुए हैं। ज्यादातर मरीजों को नजीबाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया।

जांच में जुटा खाद्य विभाग

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। कुट्टू के आटे के सैंपल लिए जा रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि आटा कहां से आया था। अधिकारियों का कहना है कि मिलावटी आटा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

Up news: अधिकारियों के अनुसार सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल भरोसेमंद और पैक्ड खाद्य सामग्री ही खरीदें, खासकर व्रत के दौरान।

 

ये भी पढ़े:  प्रीमियम पेट्रोल महंगा: 20 मार्च से नई कीमतें लागू, इंडस्ट्रियल डीजल में भी बड़ा उछाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल