Up news: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलते समय एक 22 वर्षीय छात्र की अचानक मौत हो गई। ईद से ठीक पहले हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, सोनभद्र में भी एक अलग हादसे में ट्रक से गिरा कोयला एक युवक की जान ले गया।
दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था छात्र
पुलिस के मुताबिक, बरेली के हरहरपुर मटकली गांव का रहने वाला शाकिब दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। ईद मनाने के लिए वह करीब एक हफ्ते पहले अपने घर लौटा था। परिवार को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी घर वापसी होगी।
Up news: क्रिकेट खेलते-खेलते गिरा, नहीं बच सकी जान
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शाकिब अपने दोस्तों के साथ गांव के ईदगाह के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी सांस तेज़ी से फूलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन इस घटना को दिल का दौरा मान रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सोनभद्र जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रक से गिरा कोयले का बड़ा टुकड़ा पीछे चल रहे बाइक सवार पर जा गिरा। इस हादसे में 30 वर्षीय अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।
ट्रक के पीछे चल रहे थे युवक
Up news: पुलिस के अनुसार, ट्रक एनसीएल खड़िया से दुद्धीचुआ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के ठीक पीछे थे, तभी अचानक कोयले का टुकड़ा गिर गया और हादसा हो गया।
ये भी पढ़े: काठमांडू में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से दो भारतीयों की मौत







